Gurmeet Choudhary: टीवी के राम यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी कुछ दिन पहले ही मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। एक्ट्रेस ने शिफ्टिंग के दौरान का वीडियो भी अपने व्लॉग में शेयर किया था। अब खबर है कि कपल के घर में चोरी हो गई है। गुरमीत और देबिना ने अपने घर में एक नौकर रखा था जो असल में खुद चोर निकला। घर से कीमती सामान चुराकर चोर रफूचक्कर हो गया। गुरमीत चौधरी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी और अपने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी।
गुरमीत चौधरी ने दी जानकारी
गुरमीत चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक अलर्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘अलर्ट! आज एक नया हाउस वर्कर हमारे घर से कुछ सामान चुराकर भाग गया। ऊपर वाले का शुक्र है कि हम काम पर आने वाले हर शख्स की जांच करते हैं, जिससे हम जल्द से जल्द कार्रवाई कर सकें।’
यह भी पढ़ें: फेमस कोरियोग्राफर पर 25 लाख हड़पने का आरोप, Salman Khan संग काम कर चुके हैं Dinesh
फैंस को किया अलर्ट
एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘बहुत आभारी हूं कि मैं पर घर पर मौजूद था और मेरी दोनों बेटियां रूम में सेफ थीं। तुरंत कार्रवाई और कुछ कॉल करते हुए हमने ज्यादातर सामान बरामद कर लिया और सबसे जरूरी बात ये है कि सभी लोग सेफ हैं। ये थोड़ी बदकिस्मती है लेकिन एक सख्त चेतावनी: सतर्क रहें। काम के लिए आपके घर में आने वाले हर इंसान की जांच हमेशा करें।’
इस शो में नजर आएगा कपल
गुरमीत चौधरी की पोस्ट से साफ है कि एक्टर ने तुरंत कार्रवाई से बड़ी अनहोनी में फंसने से खुद को बचा लिया। वहीं इस पोस्ट के आने से पहले देबिना बनर्जी ने दोनों बेटियों लियाना और दिविशा के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘छोटे हाथ। बड़े दिल। पूरी लाइफ।’ गौरतलब है कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में दोनों नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines