Gulshan Devaiah On Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद महिला रेसलर विनेश फोगाट समेत करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। भारतीय ओलंपिक समिति के भरसक प्रयासों के बावजूद जब इस मुद्दे पर कुछ न हुआ तो विनेश ने ओलंपिक अथॉरिटी से सिल्वर मेडल की मांग की। आखिरकार निराशा में आज सुबह विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया।
बॉलीवुड से टॉलीवुड तक स्टार्स विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतर आए हैं। सेलेब्स रेसलर का हौसला-अफजाई करते हुए उन्हें हिम्मत से काम लेने की सलाह रहे हैं। साथ ही सिर्फ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर उन्हें डिसक्वालीफाई करने के लिए ओलंपिक अथॉरिटी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया ने विनेश फोगाट को सपोर्ट तो किया, साथ ही ये भी कहा कि अगर इन्हें सिल्वर मिला तो ये उन खिलाड़ियों के लिए सही नहीं होगा तो ऐसी ही परिस्थितियों में अयोग्य ठहराए गए थे। पोस्ट पर गुलशन देवैया ट्रोल हो रहे हैं।
एक्टर ने शेयर की ये पोस्ट
एक्टर गुलशन देवैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विनेश फोगाट की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्टर ने लिखा, ‘इमोशनली तौर पर मैं उम्मीद करता हूं कि अपील को मान लिया जाएगा। साथ ही विनेश फोगाट को रजत पदक दे दिया जाएगा। हालांकि मुझे यह भी लगता है कि अगर यह हुआ तो उन सभी अन्य खिलाड़ियों के साथ अन्याय होगा जिन्हें पहले कभी इस परिस्थिति में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मैं इसे स्वीकार करने और आगे बढ़ने का फैसला कर रहा हूं लेकिन यह वास्तव में मेरी भावनाओं के बारे में नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘विनेश फोगाट और उनकी टीम के लिए यह वास्तव में विनाशकारी होगा। एक साथी भारतीय के रूप में मुझे कहना पड़ रहा है कि धन्यवाद चैंपियन!!! स्वस्थ रहें। वंदे मातरम।’
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat के मुद्दे पर हेमा मालिनी क्यों हो रहीं ट्रोल? रेसलर को बताया था ओलंपिक की हीरोइन
पोस्ट पर एक्टर हुए ट्रोल
गुलशन देवैया की यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैं बस आपसे यही जानना चाहता हूं कि आखिरी बार कब और किस खिलाड़ी को फाइनल में इस तरह से अयोग्य घोषित किया गया था?’ यूजर के इस सवाल पर गुलशन देवैया ने अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं पता। मैं चाहता हूं कि वो जीतें। हमारी अपील को स्वीकार किया जाए। मैं चाहता हूं कि यह निष्पक्ष आधार पर हो। मैं इस मामले का विशेषज्ञ तो नहीं हूं। मैं उनका साथ भारतीय हूं जो इस स्थिति में परेशान है।’
एक्टर ने आगे क्या कहा?
एक्टर ने आगे सफाई देते हुए कहा, ‘मैं बस यही चाहता हूं कि यह निष्पक्ष हो क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि अगर अपील को स्वीकार कर लिया जाता है, तो कोई भी उनकी जीत पर सवाल उठाए। गुलशन देवैया ने भले ही यूजर के सवाल पर अपनी सफाई दे ही हो लेकिन उनके विचार कंट्रोवर्सी क्रिएट करने का काम जरूर करेंगे। हो सकता है कि उन्हें भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की तरह ट्रोलिंग का शिकार बनना पड़े।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines