बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी रूमर्स उड़ी थीं कि सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में दरार आ गई है और ये दोनों तलाक ले रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के अलग होने की खबरें जंगल में लगी आग की तरह फैल गई थीं। हालांकि, बाद में सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और अपने रिश्ते का सच भी बताया था।
सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर निकाली भड़ास
वहीं, अब एक बार फिर इस मामले पर सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अपने तलाक की झूठी खबरों पर भड़ास निकाली है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी। उन्होंने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा, ‘ये पॉजिटिव है या नेगेटिव, मैं इसे पॉजिटिवली लेती हूं। मुझे लगता है कि वो कुत्ते हैं और वो भौंकेंगे।’
ट्रोलिंग पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता ने आगे ये भी कहा कि जब तक ये सब वो खुद नहीं बतातीं, या फिर गोविंदा के मुंह से ये नहीं आता, तब तक किसी भी चीज पर विश्वास न करें। सुनीता का कहना है कि वो गोविंदा और दोनों बच्चों के साथ खुश हैं। उन पर किसी भी गॉसिप का कोई असर नहीं पड़ता। आपको बता दें, गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरें आई थीं तो इनके करीबी ने भी बयान देते हुए बताया था कि इनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
यह भी पढ़ें: प्यार का हिंट तो मिला… लेकिन नहीं हुआ इजहार, इन 5 कपल्स के रिश्ते का पब्लिक में नहीं है कोई नाम?
शादी के 38 साल बाद आई थी तलाक की खबर
हालांकि, अब सुनीता आहूजा के बयान ने साफ कर दिया है कि इन रिपोर्ट्स में कोई दम नहीं है। वो और गोविंदा साथ में खुश हैं और जिंदगी में साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपको बता दें, इनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं। ऐसे में तलाक की खबरें आना, हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग था। अच्छी बात तो ये है कि इनका तलाक नहीं हो रहा है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines