Govinda Daughter On Shot Incident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को बीते दिन अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घुटने के नीचे गोली लग गई थी। सुबह-सुबह हुए इस हादसे में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए और काफी खून बहने के बाद उन्हें पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई और उन्हें 8-10 टांके भी आए। फैंस के बीच टेंशन का माहौल इतना ज्यादा बढ़ गया कि गोविंदा को खुद ऑडियो मैसेज के जरिए अपना हेल्थ अपडेट देना पड़ा। वहीं, अब एक्टर की बेटी ने इस मामले पर पुलिस के सामने अपना बयान दे दिया है।
टीना आहूजा ने गोविंदा के साथ हुए हादसे पर पुलिस को दिया बयान
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) बीते दिन पिता के साथ हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में नजर आई थीं। अब वक्त मिलते ही उन्होंने मुंबई पुलिस के सामने इस पूरी घटना को लेकर अपना स्टेटमेंट दिया है। अब उनका स्टेटमेंट ऑफिशियली रिकॉर्ड किया जा चुका है। हालांकि, टीना आहूजा ने इस मामले पर पुलिस को क्या कहा है और कौन-सी डिटेल्स शेयर की हैं अभी उसके बारे में डिटेल में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा गोविंदा की बात करें तो उनका बयान अभी तक नहीं लिया गया है।
कब दर्ज होगा गोविंदा का बयान?
एक्टर के मैनेजर ने रिवील किया है कि कब तक गोविंदा अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर इस वक्त आराम कर रहे हैं। आज उन्हें ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और कल या परसों में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद ही एक्टर इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के सामने अपना ऑफिशियल बयान दर्ज करवाएंगे। फिलहाल उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) भी अब कोलकाता से मुंबई लौट आई हैं और उन्होंने मीडिया के सामने गोविंदा का हेल्थ अपडेट भी दे दिया है।
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने इस एक्टर संग रिलेशनशिप रूमर्स पर तोड़ा साइलेंस, क्या है दोनों के बीच रिश्ता?
गोविंदा को कैसे लगी थी गोली?
बता दे, गोविंदा मुंबई से कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे। उससे पहले वो अपनी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे लेकिन गलती से वो गिर गई और मिसफायर हो गया। एक्टर के पांव पर गोली लग गई और ये हादसा सुबह करीब 4.45 बजे का बताया जा रहा है। जबकि एक्टर 5 बजे तक CritiCare अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टर्स ने फौरन गोविंदा का इलाज किया और अब उनकी हालत काफी अच्छी है। वहीं, फैंस भी लगातार एक्टर की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines