Gippy Grewal: कोई भी इंसान हो लाइफ में सक्सेस पाने के लिए वो जी तोड़ मेहनत करता है। सभी अपनी लाइफ में सफल होना चाहते हैं फिर चाहे कोई आम इंसान हो या कोई बड़ा सितारा। हर कोई अपनी मेहनत और लग्न के दम पर ही सफल होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में सक्सेस के लिए ना सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की बल्कि कार भी साफ की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं?
सुपरस्टार एक्टर, सिंगर और निर्माता
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की। जी हां बिना किसी गॉडफादर के गिप्पी ग्रेवाल ने इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया है, जो बहुत कम लोगों को मिलता है, लेकिन इतना फेम और शोहरत उन्हें ऐसे ही नहीं मिला है। इसके लिए गिप्पी ने बेहद मेहनत की है। आज भले ही गिप्पी ग्रेवाल एक सुपरस्टार एक्टर, सिंगर और निर्माता हों, लेकिन इसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है।
यह भी पढ़ें- कभी क्लास से निकाला तो कभी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर, Usha Uthup बोलीं- मैं ही आइटम गर्ल
पत्नी के साथ कनाड़ा में करते थे मेहनत
जी हां, एक टाइम ऐसा भी था कि जब गिप्पी ग्रेवाल अपनी पत्नी के साथ कनाड़ा में तो रहते थे, लेकिन उस टाइम वो पैसे कमाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि तीन नौकरियां करते थे। मैशेबल संग एक इंटरव्यू में गिप्पी ने बताया था कि जब वो तीन नौकरियां करते थे, तो पहले वो सुबह अखबार बांटते थे, फिर मैं कारखाने में जाकर पूरे आठ से नौ घंटे तक काम करते थे (जहां पर उन्हें संगमरमर जैसी सामग्री की ईंटें बनानी होती थी) और इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ क्रिस्टल मॉल के फूड कोर्ट में सफाई (पोंछा लगाना और प्लेट साफ करना) का काम करते थे।
मैं अपने काम को बेहद ईमानदारी से करता हूं- गिप्पी
इसके आगे गिप्पी ने कहा कि जब मैं अपने दिन के कामों में बिजी होता था तो उस टाइम मेरी पत्नी सबवे में सैंडविच बनाती थी, लेकिन बाकी काम हम साथ में करते थे। गिप्पी ने कहा कि ये सब करने में उन्हे मजा आता था। उन्होंने बताया कि जब वो कनाड़ा में वेटर का काम करते थे तो उन्हें महज 6500 रुपये मिलते थे। गिप्पी ने बताया कि मैंने दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी काम किया है। इतना ही बल्कि मैंने गाड़ियां भी साफ की है और मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है और मैं अपने काम को बेहद ईमानदारी से करता हूं।
पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गिप्पी ग्रेवाल
बता दें कि अब गिप्पी ग्रेवाल एक मशहूर चेहरा बन चुके हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आज वो पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार के रूप में नजर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर गिप्पी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये तक बतौर फीस लेते हैं और इसी के साथ वो पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines