कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर गौरव खन्ना ने अब फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के मन में कई तरह की बातें चल रही हैं। गौरव को शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा था। उनका ये रोल दर्शकों के दिल में बस गया, लेकिन फिर अचानक शो से गौरव की एग्जिट हो गई। वहीं, गौरव के शो से बाहर होने के बाद ऐसे रूमर्स उड़े कि रुपाली गांगुली से अनबन के चलते उन्होंने इस शो को अलविदा कहा है।
गौरव खन्ना ने रुपाली के कारण छोड़ा ‘अनुपमा’?
अब Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने सच का खुलासा किया है। उनकी शो से एग्जिट के पीछे का कारण क्या रुपाली गांगुली ही थीं? अब एक्टर ने उसका भी जवाब दे दिया है। गौरव खन्ना ने कहा, ‘एक प्रोफेशनल, मैं या मेरी जगह पर कोई भी होता, जिसे अपनी जिंदगी में अनुज कपाड़िया जैसा किरदार मिलता, क्या वो जानबूझकर किसी और की वजह से ये शो छोड़ता?’ गौरव खन्ना ने ये भी कहा है कि उनके लिए अनुज कपाड़िया कोमा है, अभी फुल स्टॉप नहीं है।
‘अनुपमा’ में वापसी को लेकर क्या बोले गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना ने फैंस को अपनी वापसी का हिंट देते हुए कहा है, ‘राजन सर ने अभी किरदार को मारा नहीं है। अभी बस स्टोरी में उसकी स्पेस नहीं है, लेकिन ये इंडियन टेलीविजन है, जब मिहिर जिंदा हो सकता है, तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं, लेकिन कभी भी ना नहीं कहना चाहिए। ये कोमा है, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ गई है।’
यह भी पढ़ें: हॉन्टेड होटल में उड़ने लगा Sambhavna Seth का बेड, रोते हुए भागीं; Johnny Lever ने किया चमत्कार
एग्जिट से पहले गौरव को राजन शाही ने क्या कहा था?
गौरव खन्ना ने कहा कि फुल स्टॉप लगाने का उनका हक भी नहीं है क्योंकि ये किरदार उनका नहीं बल्कि राजन शाही का है। गौरव खन्ना ने राजन शाही से कहा, ‘सर प्लीज आप बताएं। ये जवाब वही दे पाएंगे कि ये फुल स्टॉप है। मुझे उन्होंने बोला गौरव ये कोमा है। ये उनकी लाइन है, मेरी नहीं। तो ये उनका किरदार है, मैं तो बस माध्यम हूं, जो उनके विचारों को आप तक पहुंचाता है।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines