Bigg Boss 19: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में कई बड़ी कंट्रोवर्सी हो रही हैं। कुनिका सदानंद ने नेशनल टीवी पर तान्या मित्तल को जो कुछ कहा है, उसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स और जनता उनके खिलाफ हो गई है। नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल की मां पर कमेंट करके कुनिका को अभी तक कोई पछतावा नहीं हुआ है। किसी पर पर्सनल अटैक करने के बाद भी कुनिका अपनी गलती नहीं मानना चाहतीं। तान्या को बिलख-बिलख कर रोता देखकर भी कुनिका का दिल नहीं पसीजा। ऐसे में अब ‘बिग बॉस’ की एक्स विनर का गुस्सा कुनिका पर भड़क उठा है।
गौहर खान ने कुनिका को घेरा
गौहर खान ने सोशल मीडिया पर कुनिका की इस हरकत पर आवाज उठाई है। आपको बता दें, गौहर खान ‘बिग बॉस 7’ की विनर हैं और हर सीजन वो बुलंद आवाज में सही और गलत पर बात करती हैं। इस साल गौहर खान के जेठ अवेज दरबार और होने वाली जेठानी नगमा मिराजकर भी इस शो का हिस्सा बने हैं। ऐसे में डिलीवरी के बाद भी गौहर खान शो का कोई एपिसोड मिस नहीं कर रहीं। इसी बीच उन्होंने तान्या मित्तल के साथ गलत होता देख, सरेआम कुनिका की क्लास लगा दी है।
कुनिका के डबल स्टैंडर्ड पर क्या बोलीं गौहर खान?
गौहर खान ने X पर लिखा, ‘खुद मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो ये सब कहना और फिर खुद ही बड़ी आसानी से किसी की मां के बारे में कुछ कह देना, बेहद शॉकिंग है। बिग बॉस 19 में काफी डबल स्टैंडर्ड हैं। उम्मीद है कि 61 की उम्र में आप क्रिटिसिज्म के लिए एलिजिबल हैं। वो एक्स्पेक्ट करो, जो आप ऑफर कर सकते हैं, वरना ना करो।’ अब गौहर खान के इस ट्वीट पर कुछ लोग गौहर के सपोर्ट में हैं, तो कुछ कुनिका की तरफदारी भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Kunicka ने 5 मौकों पर खेला गंदा गेम, नेशनल टीवी पर दिखा काला दिल!
तान्या को मिला जनता और गौहर का सपोर्ट
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कुनिका ‘बिग बॉस’ के घर में आई हैं, किसी किटी पार्टी में नहीं, तो वो अपना गेम खेलेंगी। वहीं, कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि कुनिका अपनी फैमिली की बात होने पर रोने लगती हैं, जबकि वो दूसरों के परिवार पर बातें करने से बाज नहीं आतीं। इसलिए गौहर ने भी कुनिका के डबल स्टैंडर्ड को सोशल मीडिया पर एक्सपोज किया है। इस पूरी घटना के बाद लोग तान्या मित्तल के सपोर्ट में आ गए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines