Ganpath Advance Booking Prediction And Promo: टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गणपत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म के टीजर और ट्रेलर को बढ़िया रेस्पॉन्स मिला है। टाइगर की फैन फॉलोइंग यंग जनरेशन में काफी ज्यादा है। वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म कैसी कमाई कर रही है और पहले दिन गणपत कितना कलेक्शन कर सकती है।
यह भी पढ़ें: उधार के कपड़े पहनती हैं Zeenat Aman, लोन पर लेती हैं ज्वैलरी
अब तक बिके इतने टिकट
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ की एडवांस टिकट बुकिंग की बात की जाए तो अभी तक 2D वर्जन के सिर्फ 7590 टिकट बिके हैं। वहीं इस फिल्म को 1478 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। अभी तक आए आंकड़ों के अनुसार फिल्म का 2D में नौ करोड़ 38 लाख रुपये की कमाई करना तय माना जा रहा है। हालांकि इन आंकड़ों में वाकी के वर्जन अभी शामिल नहीं हैं, इसलिए यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
पहले दिन इतना हो सकता है कलेक्शन
गणपत के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं अगर पहले दिन यह फिल्म 20 करोड़ का कारोबार करेगी तो कलेक्शन औसत माना जाएगा। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा अमिताभ बच्चन और एली अवराम भी नजर आने वाली हैं। इन आंकड़ों के अनुसार अब तक की सबसे ज्यादा कमाई मुंबई और दिल्ली-एनसीआर से हो सकती है। फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में अभी भी बढ़ोतरी हो सकती है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं हाल ही में इस फिल्म का एक और टीजर वीडियो रिलीज हुआ है। जिसमें टाइगर अपने दुश्मनों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines