एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री में बड़ा योगदान देने वाले एक शख्स का निधन हो गया है। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वासिक खान के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उन्होंने अपनी कला से इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया था। अब वो इंडस्ट्री और दुनिया दोनों को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। वासिक खान के निधन की पुष्टि डायरेक्टर अश्विनी चौधरी ने की है।
अंतिम संस्कार की मिली जानकारी
आपको बता दें, डायरेक्टर अश्विनी चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते लिखा, ‘आपको याद किया जाएगा भाई। रेस्ट इन पीस वासिक खान। अच्छे से यात्रा करना।’ इसके बाद डायरेक्टर ने वासिक खान के अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि वासिक खान का अंतिम संस्कार आज सुबह 10:30 बजे, कब्रिस्तान मस्जिद, एसवी रोड, संवरी बाजार कब्रिस्तान में होगा। चिंचोली फाटक के पास, मलाड पश्चिम।
मणिरत्नम की फिल्मों ने बदली किस्मत
आपको बता दें, वासिक खान ने शुरुआती दिनों में बैकड्रॉप पेंटर के तौर पर काम किया था। बाद में मशहूर आर्ट डायरेक्टर समीर चंदा से मिलने के बाद उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्मों में काम किया और यहां से उनकी किस्मत पलट गई। वासिक को असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्मों के सेट्स से मिली। ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों के सेट तैयार कर उन्होंने कहानी को खास विजुअल दिया था।
यह भी पढ़ें: Siddhant Chaturvedi ने Babil Khan कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, क्लीन चिट के बाद किसे लगाई फटकार?
सलमान खान की फिल्मों में चलाया था अपना जादू
वासिक ने सलमान खान की फिल्म दबंग’ के लिए करीब 100 स्केच बनाए थे। ‘वॉन्टेड’ में भी उन्होंने अपने सेट्स का जादू चलाया था। ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘रांझणा’ में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया था। उनके सेट भव्य और रियलिस्टिक दिखते थे। ‘टैक्सी नंबर 9211’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘लम्हा’ और ‘तेरे बिन लादेन’ जैसी फिल्मों में उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
46 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines