Game Changer OTT Rights: साल 2023 इंडियन सिनेमा के लिए काफी शानदार साबित हुआ है। शाहरुख खान की जवान और पठान, सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर आदि ने वर्ल्डवाइड करीब 3400 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं अभी भी कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज बाकी है, जिस में शाहरुख खान की डंकी, प्रभास की सालार, थलापति विजय की लियो और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल है। ये सब वो फिल्में हैं जो रिलीज हो चुकी हैं या फिर रिलीज होने वाली हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम एक ऐसी फिल्म की बात करेंगे जिसकी शूटिंग जारी है लेकिन उसके बावजूद उसने अभी ही 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड का शिकार हुए आफताब शिवदासानी, लाखों रुपये की हुई ठगी
250 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स
दरअसल हम फिल्म गेम चेंजर की बात कर रहे हैं। गेम चेंजर को साल 2024 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में गिना जा रहा है, जिस में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी है। 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर और पोस्टर शेयर किया गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म का अभी तक शूट पूरा नहीं हुआ है लेकिन इसकी ओटीटी डील हो गई है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स (सभी भाषाओं), 250 करोड़ रुपये में जी5 ने खरीदे हैं। हालांकि एक्टर्स या मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
निर्देशक शंकर का कमबैक
गेम चेंजर एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी, जिसका निर्देशन शंकर कर रहे हैं। शंकर के लिए ये भी ये फिल्म काफी अहम है क्योंकि करीब 6 साल बाद वो इस फिल्म से कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले शंकर की फिल्म 2.0, साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिस में अक्षय कुमार और रजनीकांत लीड रोल में थे। वैसे बता दें कि गेम चेंजर के अलावा शंकर, कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के भी निर्देशक हैं। फिल्म बीते लंबे वक्त से खबरों में हैं।
दूसरी बार साथ आए कियारा और राम चरण
बता दें कि गेम चेंजर में दूसरी बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ में काम करते नजर आएंगे। इसस पहले दोनों ने 2019 में तेलुगू एक्शन फिल्म Vinaya Vidheya Rama में साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन बोयापती श्रीनू ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि इस बार फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
57 mins agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines