Friends Star Matthew Perry Death:हाल में हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही हैं, जिसने सभी को सन कर दिया है। टीवी की फेमस सीरीज ‘फ्रेंड्स’ (Friends) में नजर आ चुके एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनका निधन डूबने से हुआ है। एक्टर का शव उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में पाया गया। बताया जा रहा है कि 54 साल के मैथ्यू की मौत हॉट टब में डूबने से हुई है। 90 के दशक के जाने-माने एक्टर मैथ्यू पेरी ने अपने करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है।
लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक, एक्टर को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में एक हॉट टब में बेहोश पाया गया, जिसके बाद उनकी जांच की गई तो उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबरों की मानें तो ‘फ्रेंड्स’ फेम मैथ्यू पेरी कई सालों तक शराब की लत और पेन किलर से जूझते रहे थे, जिनके इलाज को लेकर एक्टर कई बार रिहैबिलिटेशन क्लीनिकों में भी गए थे।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में 100 दिनों तक छाई रहीं थीं Puneeth की 14 फिल्में, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से हुए थे सम्मानित
इलाज के लिए 9 मिलियन डॉलर खर्च कर चुके थे Matthew Perry
पिछले साल 2022 में अपने एक मेमोर ब्लॉग ‘फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरिबल थिंग’ में एक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया था कि वो 65 बार डिटॉक्स से गुजरने हैं और अपनी लत को छुड़ाने के लिए किए उन्होंने जो कोशिशें की हैं उसमें लगभग 9 मिलियन डॉलर खर्च कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथ्यू पेरी (Matthew Perry Death) को ड्रग के इस्तेमाल के चलते साल 2018 में बर्स्ट कोलन के साथ-साथ कई तरह की हेल्थ प्रौब्ल्मस का सामना करना पड़ा, जिसके बाद एक्टर की सात घंटे की सर्जरी हुई थी और उसके बाद भी महीनों तक पेरी को कोलोस्टॉमी बैग का इस्तेमाल करना पड़ा था।
Matthew Perry का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर एक्टर मैथ्यू पेरी (Friends Star Matthew Perry Death) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 90 दशक के इस फेमस टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में एक्टर चांडलर बिंग के किरदार में नजर आए थे, जो साल 1994 से लेकर साल 2004 तक चला था। इस शो के 10 सीजन आए थे, जिनको खूब पसंद किया गया था। इस सीरीज के बाद एक्टर ‘फूल्स रश इन’ और ‘द होल नाइन यार्ड्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 hr ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines