Aakash Chopra Gets Trolled For Tweet on Sambhaji Maharaj: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर अपनी राय शेयर की थी और ट्वीट करते हुए कुछ सवाल पूछे थे। आकाश ने सोशल मीडिया पर ये सवाल किया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में छत्रपति संभाजी महाराज का उल्लेख क्यों नहीं किया गया। उनका ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
आकाश चोपड़ा ने फिल्म देखने के बाद किया ट्वीट
छावा को देखने के बाद आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘आज ‘छावा’ देखी। बहादुरी, निस्वार्थता और कर्तव्यबोध की अद्भुत कहानी।’ इसी ट्वीट में उन्होंने एक सवाल पूछा, जिस पर अब पूरा विवाद हो रहा है। उन्होंने लिखा- हमें स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया? न कहीं उनका जिक्र है, न ही कोई जानकारी। वहीं हम अकबर को महान और न्यायप्रिय सम्राट के रूप में पढ़ते हैं और दिल्ली में औरंगजेब रोड तक है। ये कैसे और क्यों हुआ?’
आकाश का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई नेटिजन्स ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आकाश के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता आपने किस स्कूल में पढ़ाई की, लेकिन मैंने तो इतिहास की कक्षा में 30 साल पहले शिवाजी महाराज के बारे में पढ़ा था और संभाजी महाराज का नाम भी किताबों में था!’ इस पर आकाश चोपड़ा ने जवाब दिया कि ‘बस एक हल्का सा उल्लेख था। क्या यही काफी था?’
आकाश ट्वीट के बाद हुए ट्रोल
आकाश चोपड़ा को सोशल मीडिया पर तगड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आपने कभी NCERT की किताबें पढ़ी हैं? जब आप क्रिकेट में अपने सपनों को पूरा करने में बिजी थे, तब क्या आपको NCERT पढ़ने का समय नहीं मिला?’ इस पर आकाश ने अपनी योग्यता का हवाला देते हुए लिखा कि ‘सिर्फ संदर्भ के लिए मैंने अपनी 12वीं कक्षा में स्कूल में टॉप किया था। इतिहास में 80% अंक प्राप्त किए थे। मैंने अपनी स्नातक शिक्षा में मानविकी ली थी और इतिहास मुख्य विषय था। धन्यवाद।’
आकाश ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
एक दूसरे यूजर ने आकाश पर मुगल साम्राज्य के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया। आकाश ने इसका जवाब दिया कि किसे नीचा दिखा रहा हूं? मुझे नहीं लगता कोई देश अपने आक्रमणकारियों को सम्मानित करेगा। उदाहरण के लिए लंदन में शायद ही कोई ‘एडोल्फ हिटलर स्क्वायर’ होगा।’ इस जवाब के साथ आकाश ने अपनी बात खत्म की और साफ किया कि उन्होंने किसी को अपमानित नहीं किया है, बल्कि इतिहास की सच्चाई सामने रखने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: Roadies XX के होस्ट रणविजय पर गंभीर आरोप, बाहर हुए कंटेस्टेंट ने खोली पोल!
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
14 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines