हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rosh: सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का, फिल्म 'रोश' में डिलीवरी बॉय के काम की हो रही तारीफ

विज्ञापन
Rosh

Rosh: सस्पेंस थ्रिलर ‘रोश’ 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में यश राज के काम की भी खूब सराहना की जा रही है।

इस फिल्म में यश राज ने गणेश का किरदार निभाया है और इस किरदार को खूब सराहा भी जा रहा है।सस्पेंस थ्रिलर ‘रोश’ का निर्देशन जयवीर पंघाल ने किया है।

दर्शकों को लुभा रही है फिल्म

फिल्म अपने दर्शकों को एक रोमांचक पर ले जाने का वादा करती है। मूवी में मिमोह चक्रवर्ती, निकिता सोनी, अलीना राय और रुचि तिवारी ने भी अपनी छाप छोड़ी है। ‘रोश’ अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को लुभा रही है।

विज्ञापन

सस्पेंस और रहस्य की गहराई में ले जा रही फिल्म रोश

फिल्म ‘रोश’ दर्शकों को सस्पेंस और रहस्य की गहराई में ले जाती है। यह दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां धीरे-धीरे रहस्य खुलते हैं। सस्पेंस, ड्रामा और रोमांचकारी क्षणों के सही मिश्रण के साथ यह फिल्म दर्शकों को शुरू से अंत तक सीट से बांधे रखने पर मजबूर करती है। इसके निर्माता सचिन गर्ग और अमृत लाल सोनी हैं।

वन रूम थ्रिलर मूवी है रोश

बता दें कि 1 घंटे 53 मिनट की इस फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। इसकी खास बात यह है कि यह वन रूम थ्रिलर मूवी है। वन रूम थ्रिलर मूवी वे होती हैं, जहां सारे किरदार एक स्‍थान को कहानी का मुख्‍य पॉइंट बनाते हैं। कहानी का केंद्र बिंदु एक घर बना है। गणेश (यशराज) ने डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है।

विज्ञापन

सस्‍पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का

वह केक देने के लिए दरवाजे पर दस्तक देते हैं और किसी तरह घर में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है सस्‍पेंस और थ्रिल। इस किरदार के बाद उनकी तुलना इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकारों से होने लगी है। फिल्‍म का गाना प्रणव ने गया है और उनकी आवाज को पसंद किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola