‘घातक’ और ‘घायल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) को जामनगर की अदालत ने शनिवार को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनपर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कोर्ट ने यह सजा चेक बाउंस मामले में सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने प्रोड्यूसर को चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश भी दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक व्यवसायी अशोकलाल से एक करोड़ रुपए उधार लिए थे लेकिन बाद में उन्होंने रकम वापस नहीं की। रकम वापस नहीं मिलने पर अशोकलाल ने प्रोड्यूसर के खिलाफ जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राजकुमार संतोषी पर यह बड़ा फैसला सुनाया है।
यह भी पढ़ें: यकीन नहीं हो रहा, टूट गया हूं… Suhani Bhatnagar की मौत से भावुक हुए Aamir Khan, लिखी इमोशनल पोस्ट
दिसंबर में चेक हो गए बाउंस
आपको बता दें कि यह पूरा मामला साल 2015 का है। साल 2019 में जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को सुनवाई के लिए पेश होने का आदेश दिया था। आदेश को मानते हुए प्रोड्यूसर कोर्ट में पेश भी हुए थे। इसके बाद अशोकलाल के वकील ने बताया था कि राजकुमार संतोषी और अशोकलाल काफी अच्छे दोस्त हैं। 2015 में अशोकलाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। इस कर्ज को वापस करने के लिए संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे लेकिन दिसंबर 2016 में यह चेक बाउंस हो गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने आगे बताया कि चेक बाउंस होने के बाद जब अशोकलाल ने संतोषी से कॉन्टेक्ट किया तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद ही अशोकलाल ने संतोषी के खिलाफ जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। वकील ने आगे बताया था कि इस मामले के दर्ज होने के बाद 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे।
पहले 15 हजार रुपए लगाया जुर्माना
चेक बाउंस होने पर जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को पहले पीड़ित को 15 हजार रुपए देने का आदेश दिया था लेकिन अब कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने लिए उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को चुकाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने दामिनी, अजब प्रेम की गजब कहानी, खाकी, घातक और घायल समेत कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines