हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्ममेकर Pritish Nandy का निधन, सदमे में आए एक्टर Anupam Kher

Pritish Nandy Death: फेमस फिल्म निर्माता, कवि और लेखक प्रीतिश नंदी ने 73 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दुख जताया है।

विज्ञापन
Pritish Nandy Death

Pritish Nandy Death: फेमस फिल्म निर्माता, कवि और लेखक प्रीतिश नंदी का निधन हो गया है। 73 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन नंदी ने दी। फिल्ममेकर प्रीतिश के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा दुख पहुंचा है।

अनुपम खेर ने जताया दुख

प्रस्तुतकर्ता, कवि और लेखक प्रीतिश नंदी को उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता था। भारतीय फिल्म उद्योग के वो एक प्रमुख नाम थे और उनकी फिल्म ‘चमेली’ और ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ जैसी चर्चित फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों को लेकर हमेशा एक खास सराहना रही। उनके द्वारा लिखे गए शब्द और उनकी नजरिया हमेशा नए आयाम प्रस्तुत करते थे।

विज्ञापन

करीबी दोस्त ने किया याद

इस दुखद खबर को लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर प्रीतिश नंदी के निधन पर गहरा दुख जताया और कहा, ‘मैं सदमे में हूं और दुखी हूं कि मेरे सबसे प्यारे और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी का निधन हो गया। वो एक अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और निडर पत्रकार थे। वो मेरे लिए शुरुआती दिनों में मुम्बई में एक मजबूत सहारा बने थे।’

अनुपम खेर ने उनके साथ बिताए समय को याद किया और कहा कि वो हमेशा जीवन से भी बड़े थे। उन्होंने ये भी कहा कि वो प्रीतिश नंदी को कभी नहीं भूल सकते, खासकर जब उन्होंने उन्हें फिल्मफेयर और ‘The Illustrated Weekly’ के कवर पर जगह दी थी।

विज्ञापन

प्रीतिश नंदी के बारे में

15 जनवरी 1951 को जन्मे प्रीतिश नंदी ने अपने करियर के दौरान दूरदर्शन, जी टीवी और सोनी टीवी पर 500 से ज्यादा न्यूज और करंट अफेयर्स के शो प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कुल 24 फिल्में बनाई, जिनमें ‘चमेली’ और ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ के अलावा ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ और ‘अनकही’ जैसी चर्चित फिल्में भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मिड-वीक इविक्शन में कौन होगा बेघर? रिश्तों के आगे फेल होंगे पोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola