Film Crosses 300 Crore Club: सनी देओल की ‘गदर 2’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है और फिल्म ने अब तक कुल 263.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी।
सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया। बेहद कम समय में इन फिल्मों ने 300 करोड़ के आंकडे को भी पार कर लिया। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-सी फिल्में शामिल है और ‘गदर 2’ किस पोजिशन पर है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं पास है दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने खुद कहा- ‘मैं कॉलेज नहीं गई’
‘गदर 2’ ने 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 263.48 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।
शाहरुख खान की पठान ने पार किया 300 करोड़ क्लब का आंकड़ा
वहीं, अगर 300 करोड़ क्लब को पार करने की बात करें तो इससे पहले शाहरुख खान की पठान ने 300 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। इस फिल्म ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ का पार कर लिया था। इसके बाद साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने भी महज 11 दिनों में 300 करोड़ का कारोबार कर लिया था।
आमिर खान की इस फिल्म ने भी पार किया 300 करोड़ का आंकडा
लिस्ट में अगला नाम प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का है। साल 2017 में ये फिल्म आई थी और इसने महज 11 दिनों में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, आमिर खान की दंगल भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने 13 दिनों में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
जल्द 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है ‘गदर 2’
इसके बाद इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है। इस फिल्म ने 16 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं, अब सनी देओल की फिल्म भी इस रेस में शामिल हो गई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म गदर 2 कितनी जल्दी 300 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines