Fighter Box Office Collection Day 4 (early estimates): इन दिनों बॉक्स ऑफिस में ‘फाइटर’ ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा रखी है। फिल्म को रिलीज हुए आज चौथा दिन है और ऐसा लग रहा है कि इसकी कमाई एक जगह आकर थम-सी गई हो।
हालांकि बावजूद इसके फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। आइए जानते हैं कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बने विनर, ट्रॉफी और प्राइज मनी के साथ जीती ये चमचमाती कार
Fighter ने तीसरे दिन कमाए बस इतने करोड़?
बता दें कि फिलहाल अभी इस फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं, जिसके आधार पर ‘फाइटर’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। बताते चलें कि ये आंकड़े Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 118.00 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘फाइटर’ ने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई फिल्म
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में कई अन्य सितारे भी अहम रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही फैंस में इसके लिए बज बन गया था। ऐसे में फिल्म का शानदार कमाई करना लाजमी थी। हालांकि अगर वीकेंड की बात करें तो ये फिल्म वीकेंड पर उम्मीद के हिसाब से कमाई करने में नाकाम नजर आई हैं।
मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल?
वीकेंड पर फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जबकि ऐसा नहीं हुआ और फिल्म तीसरे दिन की कमाई के पास आकर ही रुक गई। ऐसे में क्या ‘फाइटर’ बीते साल की फिल्मों को टक्कर दे पाएगी, ये बड़ा सवाल है। साथ ही देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी और क्या मंडे टेस्ट में ‘फाइटर’ पास हो जाएगी या फिर छोटी कमाई करके थम जाएगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
41 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
49 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines