Farah Khan on Faisal Shaikh: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख (मिस्टर फैसु) अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखा रहे हैं। फैसल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि फैसल खुद से 7 साल छोटी टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ कई बार नजर भी आ चुके हैं लेकिन अपने रिश्ते को पब्लिकली दोनों ने आजतक कंफर्म नहीं किया है। अब लगता है कि फराह खान ने इशारों-इशारों में दोनों के डेटिंग रूमर्स को कंफर्म कर दिया है। शो के दौरान फराह ने मिस्टर फैसु की शादी की बात करते हुए बड़ा हिंट दिया है।
फैसल और दीपिका को मिला पार्टनर चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि पार्टनर चैलेंज में फैसल शेख और दीपिका कक्कड़ हेल्दी डिश बनाते हैं। इस दौरान फैसु बिना खजूर (डेट्स) का इस्तेमाल किए डिजर्ट तैयार करते हैं। टेस्टिंग के दौरान जब शेफ विकास खन्ना उनसे पूछते हैं कि इसमें डेट्स कहां है? तभी फराह खान मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उसके पास डेट्स कहां है? शेफ रणवीर बरार भी बोलते हैं कि ‘फैसु इतना बिजी रहता है कि उसके पास डेट्स ही नहीं है।’ शेफ विकास समझ नहीं पाते हैं और कहते हैं कि ‘वही पूछ रहा हूं कि डेट्स कहां है?’ इस पर फराह उन्हें समझाती हैं कि वह सिर्फ मजाक कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में डबल एलिमिनेशन, किस-किस पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार?
फराह खान ने खोल दी पोल
इसके बाद फराह खान फैसल शेख से कहती हैं कि ‘तुमने बहुत अच्छी डिश बनाई है। मम्मियां तुमसे आकर पूछेंगी कि क्या-क्या बना लेते हो?’ तभी फैसु कहते हैं, ‘हां, मुझे लगता है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद मेरी पक्का शादी हो जाएगी।’ इस पर फराह खान कहती हैं, ‘इस शो के बाद मैं तो पक्का करा कर रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर तो कराऊंगी मैं तुझे।’
डेटिंग रूमर्स को किया कंफर्म
फराह खान की ये बात सुनते ही फैसल शेख ब्लश करने लग जाते हैं, जबकि अन्य सेलिब्रिटी हंसने लगते हैं। फराह खान की बातों को सुनकर कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने फैसल शेख और जन्नत जुबैर के डेटिंग रूमर्स को कंफर्म करने का काम किया है। ये बात अलग है कि फराह की इस बात पर फैसु कोई रिएक्शन नहीं देते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines