Farah Khan Biggest Hit Song: फराह खान कितनी मल्टी टैलेंटेड हैं, ये तो सभी जानते हैं। वो जिस भी प्रोफेशन में उतरती हैं, कामयाबी ही हासिल करती हैं। चाहे कोरियोग्राफी हो, डायरेक्शन हो या फिर शो की जज, फराह ने हर काम बखूबी पूरा किया है। वहीं, इन दिनों तो फराह खान यूट्यूब पर भी छाई हुई हैं। उनका यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है। इसका अंदाजा तो आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में उनके कुक दिलीप ने शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन किया है। अब अपनी इसी यूट्यूब चैनल से फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है।
फराह ने अपने करियर के सबसे हिट गाने पर किया खुलासा
फराह खान ने बताया है कि वो गाना कौन-सा है, जो उनकी लाइफ का सबसे बड़ा हिट है? इतना ही नहीं फराह खान ने ये भी रिवील किया कि ये उनका अबतक का सबसे सस्ता गाना था। ऐसे में अब आप भी ये जानना चाहते होंगे कि वो कौन-सा गाना है, जो फराह ने सबसे सस्ते में किया है। आपको बता दें, जब आपको इस गाने का नाम पता चलेगा, तो एक पल के लिए आपके लिए इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, ये गाना पूरे इंडिया में फेमस है।
गुजराती फिल्मों का बजट जानकर हैरान रह गईं फराह
इस गाने पर बच्चे-बच्चे ने डांस किया होगा। अब इसका नाम फराह खान ने अपने लेटेस्ट वीडियो में खोला है। आपको बता दें, अपने हालिया वीडियो में फराह खान मानसी पारेख और स्वप्निल जोशी के साथ नजर आईं। इस दौरान इन लोगों ने फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातचीत की। फराह ने पहले सवाल किया कि गुजराती फिल्मों का बजट कितना होता है? उन्हें जब पता लगा कि सिर्फ 5 करोड़ में गुजराती फिल्में बन जाती हैं, तो फराह हैरान रह गईं।
यह भी पढ़ें: Prince Narula और Yuvika Chaudhary के घर हुई चोरी, कीमती सामान चुराकर फरार हुई नौकरानी
कौन-सा है फराह का कम बजट में सबसे हिट गाना?
इसके बाद फराह ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरे को कोई बोलता ना गाने का बजट इतना है, गाना बजट से नहीं बनता। जब आपका बजट कम होता है, तो आप ज्यादा सोचते हो। मेरा सबसे सस्ता गाना ‘शीला की जवानी’ था। अगर आप गाना देखेंगे तो सेट-वेट कुछ नहीं था। 10 डांसर थे और 3:30 की शिफ्ट में हमने खत्म कर दिया। ये मेरा अबतक का सबसे सस्ता गाना था और मेरे करियर का सबसे बड़ा हिट है। करियर के टॉप 3 में से एक है।’
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines