MC Stan New Look: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं। इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ। कई सारे रैप सॉन्ग्स गाकर अपनी पहचाान बनाने वाले एमसी स्टैन ने हाल ही में फिल्म फर्रे (Farrey) से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
मूवी में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहला गाना गाया है, जिसके लिरिक्स रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। लेकिन ये एक वजह नहीं है, जिस कारण एमसी स्टैन इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने नए लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं।
नए लुक को लेकर चर्चा में स्टैन
रैपर एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। वह अमेरिकी रैपर एमिनम के बड़े फैन हैं। इसलिए अपने नाम के आगे स्टैन लगा दिया। स्टैन, एमिनम के फैन बेस का नाम था। सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखते हुए स्टैन ने कई स्टेज शो किए हैं। उनके गानों के लिरिक्स बच्चे-बच्चे के बीच फेमस हैं।
न सिर्फ गाने, बल्कि उनका लुक भी अक्सर चर्चा में रहता है। 24 वर्षीय स्टैन की पॉपुलैरिटी का थोड़ा सा क्रेडिट उनके हुलिये को भी जाता है, जिस कारण वह कैमरे पर दूसरों से अलग दिखते हैं और इसी वजह से वह एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हालांकि, इस बार उनका नया रूप ज्यादातर फैंस को पसंद नहीं आया है। तारीफों से ज्यादा लोगों ने उन्हें ट्रोल करना ज्यादा बेहतर समझा।
नए लुक पर ट्रोल हुए एमसी स्टैन
दरअसल, हाल ही में एमसी स्टैन का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया, जहां उन्हें लंबे और घुंघराले बालों में देखा गया। रैपर का यह नया लुक धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को स्टैन का नया लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका वीडियो शेयर किया है। स्टैन के नए लुक को देख अधिकतर फैंस ने उन्हें ‘छपरी’ बताया है। एक ने कमेंट किया, ”पहले छपरी लगता था, अब उनका राजा लग रहा है।” एक यूजर ने कमेंट किया, ”बिग बॉस के बाद इसके भाव बहुत बढ़ गए हैं। पता नहीं अपने आप को क्या समझने लगा है।”
यह भी पढ़ें: रोमांटिक हीरो ‘एनिमल’ बनकर रणबीर कपूर फैलाएंगे दहशत, शानदार है ‘सांवरिया’ का फिल्मी करियर
हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिन्हें स्टैन का नया लुक पसंद आया। उन्होंने गाने के साथ ही रैपर के बालों की भी तारीफ की।
‘फर्रे’ के टाइटल ट्रैक को दी है आवाज
एमसी स्टैन ने 24 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म फर्रे का टाइटल ट्रैक गाया है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू भी किया है। इसके पहले उन्होंने कुछ गाने गाए हैं। उनके फेमस सॉन्ग्स में ‘एक दिन प्यार’, ‘शान बान’ सहित कई गाने शामिल हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines