Live Updates
Entertainment News Live: Mirai की स्टार कास्ट होगी कपिल शर्म के शो की मेहमान, प्रोमो हुआ रिलीज
कपिल शर्मा के शो 'डी ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो सामने आ गया है। इस हफ्ते कपिल के गेस्ट होंगे 'मिराय' के स्टार्स। इन तेलुगु स्टार्स की हिंदी कमजोर है और कपिल को इंग्लिश ठीक से नहीं आती। ऐसे में ये एपिसोड दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। अब भाषा में चाहे जितनी भी रुकावट हो, लेकिन हंसी और ठहाकों में कोई कमी नहीं आएगी।
Entertainment News Live: वाराणसी के स्पेशल फैन का प्यार पाकर खुश हुए Kartik Aaryan, शेयर किया वीडियो
कार्तिक आर्यन ने अपने एक स्पेशल फैन का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'तुम बोल नहीं सकते, लेकिन मैं तुम्हारे कीमती एक्सप्रेशंस से तुम्हारी फीलिंग्स समझ सकता हूं। तुम सुन नहीं सकते, लेकिन तुम अपने लिए मेरा प्यार महसूस कर सकते हो। मैंने कुछ अच्छे कर्म किए होंगे जो मुझे सच्चा प्यार हासिल हुआ है। मेरे दिन को खास बनाने के लिए वाराणसी से यहां आने का लिए शुक्रिया।'
Entertainment News Live: उर्फी जावेद ने बिगड़े चेहरे पर हुई ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
उर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने बिगड़े हुए चेहरे की तस्वीरें शेयर की हैं। लिप फिलर्स हटवाने के बाद अब ट्रोलिंग पर उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'रिकवरी के रास्ते पर हूं। बहुत सारे लोगों ने बहुत कुछ कहा है और बहुत सारे मीम्स बनाए हैं। कुछ लोगों ने कहा, ये ऊपर वाले का अजाब है। मेरे बुरे कर्मों का फल है। मैं इन सब बातों और मीम्स पर खूब हंसी। वैसे मुझे लिप फिलर्स से बेहतर चीज पता चली है, जिससे मेरे लिप्स फुलर लगेंगे। अगले वीडियो में बताऊंगी।'
Entertainment News Live: Parineeta के 20 साल पूरे होने का Dia Mirza ने मनाया जश्न, दिखाई खास झलकियां
'परिणीता' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। अब इस खास मौके पर फिल्म के कलाकारों का रीयूनियन हुआ, जिसकी झलकियां अब दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विद्या बालन, श्रेया घोषाल, राजकुमार हिरानी और बाकी सेलेब्स नजर आ रहे हैं। दिया मिर्जा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Bigg Boss 19 Live: शो में हो सकती हैं 2 हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री
'बिग बॉस सीजन 19' में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा के बाद दो और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। शिखा मल्होत्रा और टिया कर के नाम वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में सामने आ रहे हैं। शिखा एक्ट्रेस, सिंगर और नर्सिंग ऑफिसर रह चुकी हैं। टिया कर भी सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्हें इंडियन आइडल में देखा गया था।
Entertainment News Live: Shah Rukh Khan ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों को दिए रिलीफ किट्स
शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन ने अब पंजाब के बाढ़ से प्रभावित 1,500 परिवारों की मदद की है। मीर फाउंडेशन ने लोकल NGOs संग मिलकर मुसीबत में फंसे 1,500 परिवारों को रिलीफ किट्स पहुंचाए हैं। इनमें दवाइयां, खाने-पीने की चीजें, फोल्डिंग बेड, गद्दे, तिरपाल की चादरें, हाइजीन से जुड़ा सामान और बाकी जरूरत की चीजें मौजूद हैं।
Entertainment News Live: कपिल शर्मा को MNS से मिली वार्निंग
कपिल शर्मा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आज वार्निंग दी है कि वो अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' न कहें। मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' जैसे नामों से बुलाना शहर का अपमान माना जा रहा है। अब कॉमेडियन को सलाह दी गई है कि वो ऐसा करना बंद कर दें, नहीं तो कपिल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
Bigg Boss 19 Live: शहबाज बदेशा ने की कुनिका की मिमिक्री
'बिग बॉस 19' में जबसे शहनाज गिल के भाई की एंट्री हुई है एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। शहबाज अब विग लगाकर कुनिका की एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। वो कुनिका के अंदाज में लोगों को एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगे। शहबाज का नया प्रोमो वीडियो फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। किचन में खड़े होकर वो कुनिका के सामने उन्हीं का मजाक उड़ा रहे हैं।
Bigg Boss 19 Live: Zeishan Quadri को अमाल मलिक से हुई शिकायत
'बिग बॉस' में कई दिन से अमाल मलिक और जीशान कादरी के बीच दूरियां नजर आ रही हैं। अब जीशान अमाल के बर्ताव से नाखुश हैं। जीशान को लगेगा कि अमाल का बर्ताव कैप्टन बनने के बाद उनके साथ बदल गया है। इतना ही नहीं जीशान ये भी महसूस करेंगे कि अमाल उनकी इज्जत नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच दरार आ सकती है।
Bigg Boss 19 Live: Amaal Mallik की कैप्टेंसी में फरहाना मचाएंगी बवाल
इस हफ्ते नए कैप्टन अमाल मलिक बनने वाले हैं। अमाल मलिक की कैप्टेंसी में फरहाना भट्ट काफी बवाल मचाने वाली हैं। फरहाना एक झगड़े के बाद अमाल मलिक की कैप्टेंसी में घर का कोई भी काम करने से मना कर देंगी। इसके बाद घर का माहौल गरमा जाएगा। फरहाना इस हफ्ते अमाल की कैप्टेंसी मुश्किल बना सकती हैं।
Entertainment News Live: नेटफ्लिक्स ने किया Saiyaara की ओटीटी रिलीज का ऐलान
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। 'सैयारा' की सक्सेस के बाद अब अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। नेटफ्लिक्स ने 'सैयारा' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है। ये फिल्म 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।
Entertainment News Live: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का नया गाना Tenu Ki Pata रिलीज
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज का नया गाना 'तेनु की पता' रिलीज हो चुका है। इसमें दिलजीत दोसांझ ने सुरों की महफिल लगाई है। उनके साथ उज्जवल गुप्ता ने भी इसमें आवाज दी है।
Entertainment News Live: 'जॉली एलएलबी 3' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों ट्रोल हुए अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार अपनी मूवी 'जॉली एलएलबी 3' के लिए चर्चाओं में हैं। मेरठ में ट्रेलर लॉन्च के बाद अब अक्षय लखनऊ में पहुंचे हैं। यहां एक्टर ने ऑडियंस से बातचीत करते हुए कहा कि गुटका नहीं खाना चाहिए। एक्टर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि अक्षय पहले पान मसाले के विज्ञापन भी कर चुके हैं।
Entertainment News Live: अल्लू अर्जुन ने वरुण तेज को पापा बनने की दी बधाई
साउथ एक्टर वरुण तेज हाल ही में पापा बने हैं। वरुण की पत्नी लावण्या ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं अल्लू अर्जुन ने पोस्ट शेयर कर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को बधाई दी है।
Entertainment News Live: सुनीता आहूजा ने बताया गोविंदा कितने वफादार?
रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के नए एपिसोड में सुनीता आहूजा मस्ती और ड्रामा का तड़का लगाती नजर आएंगी। प्रोमो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में गोविंदा की फ्लर्टिंग आदतों का खुलासा किया और कहा कि वो सबके साथ फ्लर्ट करते थे, बस सोनाली बेंद्रे बचीं। मुनव्वर फारुकी संग उनके डांस मोमेंट ने भी हंसी बटोरी। वहीं, सुनीता ने गोविंदा को जिम्मेदारी में 7 और वफादारी में 6 नंबर दिए।
Entertainment News Live: अनुपम खेर ने अपने भाई राजू खास अंदाज में किया बर्थडे विश
अनुपम खेर के भाई राजू खेर आज यानी 11 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भाई के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए अनुपम खेर ने थ्रोबैक फोटो के साथ राजू को बर्थडे विश किया है। वहीं अनुपम ने भाई के लिए एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा। फैंस को दोनों भाई के बीच बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस के घर में खाने पर एक बार फिर छिड़ी बहस
बिग बॉस के घर में एक बार फिर खाने के ऊपर घमासान देखने को मिला. एक चीले पर शुरू हुई बात घी पर बहस में बदल गई. दरअसल कुनिका ने खाना बनाते समय एक चम्मच घी इस्तेमाल किया, वहीं नेहल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि घी का ऐसे इस्तेमाल नहीं कर सकते. इस पर कुनिका ने साफ करते हुए कहा कि कि उन्होंने घी से ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया है. जवाब में नेहल ने कुनिका कहा कि आप ही हमेशा लोगों को घी इस्तेमाल करने से रोकती हैं और खुद ही अब इस्तेमाल कर रही हैं. इस पर खूब गहमागहमी हुई.
Entertainment News Live: क्या Kantara Chapter 1 में होगा दिलजीत दोसांझ का गाना?
ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी 'कंतारा: चैप्टर 1' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार मूवी में दिलजीत दोसांझ, ऋषभ शेट्टी के लिए गाना गाते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर अब इसका काफी बज बना हुआ है। फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Entertainment News Live: तमन्ना भाटिया ने खास अंदाज में मनाया मम्मी का बर्थडे
तमन्ना भाटिया ने अपनी मम्मी का बर्थडे बांद्रा में बड़े खास तरीके से मनाया। तमन्ना की फैमिली को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इससे साफ पता चला कि तमन्ना से उनकी मम्मी की बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है। एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अपनी फैमिली के साथ पोज भी किए। फैंस तमन्ना के इस अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Entertainment News Live: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हुंडई कंपनी की कथित रूप से खराब कार बेचने के आरोप दीपिका और शाहरुख समेत कंपनी के छह लोगों का नाम सामने आया था। वहीं अब हाईकोर्ट ने इस मामले में भरतपुर की FIR को रद्द कर दिया है।
Entertainment News Live: सिंगल मदर बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, बेटी को दिया जन्म
भोजपुरी सिंगर देवी ने बेटी को जन्म दिया है। देवी सिंगल मदर बनी हैं। उन्होंने IVF के जरिए इस खुशी को महसूस किया है। ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में देवी ने ऑपरेशन से बेबी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर देवी के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Shriya Saran Birthday Live Updates: श्रिया सरन का बर्थडे आज, 43 की हुईं एक्ट्रेस
मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस और इंडस्ट्री में उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Entertainment News Live: काजल अग्रवाल डेथ रूमर्स के बाद पहली हुईं स्पॉट
काजल अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मौत की झूठी खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि रूमर्स ना फैलाएं। वहीं अब इन सबके बीच एक्ट्रेस को पब्लिकली पहली बार स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 19 Live Updates: बसीर अली खान और प्रणित मोरे के बीच घमासान
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में बसीर अली खान और प्रणित मोरे के बीच लड़ाई देखने को मिली। कैप्टन बसीर ने प्रणित को काम करने के लिए टोका तो प्रणित ने बसीर पर पलटवार करते हुए खूब खरी-खरी सुनाई।
Sunjay Kapur Property Disputes Live Updates: करिश्मा के बच्चों के सपोर्ट में आईं संजय कपूर की बहन
करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में अपने पिता संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर चल रहे विवाद में अब संजय कपूर की बहन मंधीरा कूपर भी करिश्मा के बच्चों के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए बच्चों की साइड ली।
Entertainment Live: रजनीकांत की Coolie की OTT पर दस्तक
रजनीकांत की एक्शन मूवी 'कुली' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर आज यानी 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Box Office Collection Live: 'द कॉन्ज्यूरिंग 4' ने छठे दिन कितनी कमाई की?
हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। छठे दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूवी ने अब तक 64.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
Entertainment News Update in Hindi: मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए आपका न्यूज 24 के लाइव में स्वागत है। यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सभी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में राशन टास्क देखने को मिला। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की संपत्ति पर भी विवाद गहराया हुआ है। चलिए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की ताजा खबरों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट? The Bengal Files कमाई को तरसी
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
54 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines