आज RCB और Punjab Kings के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए। विराट का विकेट गिरते ही अनुष्का शर्मा का चेहरा उतर गया और अब उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
पूनम पाड़े का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूनम कैमरे के सामने वड़ा पाव और हरी मिर्च खाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अगर आपने वीडियो नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं।
---विज्ञापन---
शूरा खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। पोस्ट में शूरा का हल्का-सा बेबी बंप नजर आ रहा है। साथ ही अरबाज की वाइफ ने कैमरे के सामने एक प्यारी-सी स्माइल भी दी। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जैस्मीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में जैस्मीन व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। अगर आपने उनकी इन फोटोज को नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं।
---विज्ञापन---
आज 3 जून को रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स नजर आए। जया बच्चन भी अपनी बेटी के साथ रोनो की प्रेयर मीट में पहुंची हैं और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में इलिक अलग-अलग कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसमें पिंक, ग्रीन और व्हाइट लुक नजर आ रहा है। पोस्ट में एलेक्स इलिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
---विज्ञापन---
ताहा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में ताहा कभी स्वीमिंग तो कभी जिम में नजर आ रहे हैं। एक्टर की इस पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि वो अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखते हैं और खूब फिजिकल एक्टिविटी करते हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करिश्मा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Deco Chic.
---विज्ञापन---
रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रवि ने बताया है कि वो आमिर खान संग RCB वर्सेज Punjab Kings का मैच देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट नजर आ रही है। ‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट का ये वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट से सामने आया है।
---विज्ञापन---
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शहनाज इस वक्त गोवा में हैं और उन्होंने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में शहनाज रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद कमाल की सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शहनाज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि गोवा में मानसून का जादू, सिर्फ मैं, बारिश और एक लाल ड्रेस, कोई फिल्टर नहीं, कोई मेकअप नहीं, सिर्फ मैं।
पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद पंकज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए पंकज ने लिखा है कि हर कहानी में छुपा है एक शहर, हर शहर में छुपा है प्यार, ट्रेलर कल आएगा और मेट्रो चार जुलाई को रिलीज होगी।
---विज्ञापन---
सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जहीर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘चाय-पानी’। इस दौरान उनके हाथ में एक चाय का कप भी नजर आ रहा है।
आमिर खान की बेटी आयरा खान इन दिनों जर्मनी में हैं। इसकी जानकारी खुद आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। आयरा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके पति के अलावा उनका भाई और मां भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए आयरा ने इस पर रेड हर्ट इमोजी भी बनाई हैं।
---विज्ञापन---
पॉपुलर एक्टर सौरभ जैन ने स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। उम्मीद है कि शो का प्रोमो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी टेली चक्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने अपने बच्चों की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने लिखा कि वो 6 महीने से हमारे साथ है और उसने हमें बहुत खुशी और बहुत प्यार दिया है। हम चाहते हैं कि आप हमारे परिवार के नए सदस्य से मिलें nuggetjohar.
---विज्ञापन---
परितोष त्रिपाठी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्टर की बेटी की एक झलक देखने को मिल रही है। पंकज त्रिपाठी इस फोटो में परितोष की लाडली को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक परितोष त्रिपाठी ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। वहीं, ये मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विभु राघव के अंतिम संस्कार से अब एक और वीडियो सामने आया है। ‘बिग बॉस सीजन 18’ के विनर करण वीर मेहरा इस वीडियो में विभु राघव के अंतिम संस्कार में भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर दुख साफ-साफ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो कभी भी रो देंगे। करण वीर मेहरा अपने आंसू दबाते हुए नजर आ रहे हैं।
---विज्ञापन---
विभु राघव के अंतिम संस्कार से उनकी मां का एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस अदिति मलिक विभु राघव की मां को संभालती हुई नजर आ रही हैं। जबकि जवान बेटे को खोने से मां का कलेजा फट गया है। वो बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रही हैं। विभु की मां की ही तरह उनके दोस्त यानी एक्टर मोहित मलिक भी खुद को संभाल नहीं पा रहे। वो भी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फैंस का दिल तोड़ देगा।
एक्टर विभु राघव ने कई साल तक कैंसर से लड़ाई के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ और टीवी जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। वहीं, अब विभु राघव के अंतिम संस्कार का एक दिल तोड़ देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विभु राघव की अर्थी को एक्टर मोहित मलिक कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक्टर चैतन्य चौधरी भी दिखाई दे रहे हैं।
---विज्ञापन---