Bollywood Stars Who Are Also Engineers: सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं, जो ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि पढ़ाई में भी आगे है। इस लिस्ट में कई स्टार्स का नाम शामिल है, जो पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहे हैं।
आज 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग से पहले इंजीनियरिंग किया है। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-से सितारे शामिल है…
यह भी पढ़ें- मां के नाम से इज्जत मिली पर काम नहीं…, Salman Khan की एक्ट्रेस को लेकर बेटी का चौंकाने वाला खुलासा
सितारे एक्टर बनने से पहले थे इंजीनियर
हर किसी में अपनी अलग काबिलियत होती है। सभी अपने-अपने शोक के हिसाब से अपना प्रोफेशन चुनते हैं। बॉलीवुड में भी कई सितारे ऐसे हैं, जो एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे।
तापसी पन्नू
अपनी एक्टिंग से दर्शको का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
अमीषा पटेल
गदर 2 में सकीना का रोल निभाने वाली वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल के पास भी बायोटेक इंजीनियरिंग में डिग्री है। एक्टिंग के साथ अमीषा एजुकेशन में भी किसी से कम नहीं है।
कृति सैनन
इस लिस्ट में कृति सैनन का नाम भी है। एक्ट्रेस ने इंजीनियर की पढ़ाई कर रखी है और बीटेक की डिग्री हासिल की है।
सोनू सूद
लोगों के मसीहा बन चुके अभिनेता सोनू सूद भी एक इंजीनियर है। उन्होंने यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
विक्की कौशल
साल 2009 में विक्की कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई से बायोटेक टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। आज अपनी एक्टिंग से वो फैंस को दीवान बना लेते हैं।
जितेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार भी पढ़ाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। जीतू भैया एक आईआईटीयन रह चुके हैं और उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines