Elvish Yadav Reaction Over Rave Party Case: सांप, जहर और रेव पार्टी कांड के आरोपी यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने करीब 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान सांप के जहर ओपियोइड के संदिग्ध उपयोग, रेव पार्टी को लेकर एल्विस से कई सवाल पूए गए। सूत्रों के मुताबिक, एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया। वहीं पुलिस के सवालों का जवाब देने में उसके पसीने छूट गए। उसने पूछताछ में अपने बचाव में बहुत कुछ कहा। उसने जांच में सहयोग देने का भरोसा भी पुलिस को दिलाया। हालांकि पूछताछ के बाद एल्विश को घर जाने दिया गया, लेकिन पुलिस ने एल्विश से क्या सवाल पूछे और इन पर उसने क्या रिएक्ट किया, आइए जानते हैं…
कहा- रेव पार्टी और सांपों से कोई लेना-देना नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DCP हरीश चंद्र ने नोएडा पुलिस स्टेशन सेक्टर 20 में एल्विश से पूछताछ की। एल्विश अपने वकीलों के साथ थाने पहुंचा था। उसके साथ 7 वकील और बाउंसर्स थे। पूछताछ के बाद वह दिल्ली वापस चला गया था। पूछताछ के दौरान एल्विश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया। एल्विश ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उसका रेव पार्टी और सांपों के जहर से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सांपों और उनके जहर को लेकर पूछे जा रहे सवालों से एल्विश काफी असहज हो रहा था। उसका चेहरा भी उतरा हुआ था। जिस तरह पुलिस अफसरों ने उससे सवाल पूछे, जवाब देने में एल्विश के पसीने छूट गए थे, हालांकि वह लगातार जवाब देता रहा।
एल्विश से रेव पार्टी से जुड़े सवाल पूछे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के अलावा केस में दिल्ली का राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ नामजद है। एल्विश के अलावा बाकी सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने एल्विश से राहुल से कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा कि वह सपेरों के एजेंट राहुल यादव से कहां मिला, कब और क्यों मिला? क्या वह रेव पार्टी में था? उसने सांपों के साथ वीडियो क्यों, कब और कहां बनाए? वीडियो में जो सांप दिखाई दिया, उसे कौन-कहां से लेकर आया? राहुल तुम्हारे लिए कैसे और क्या काम करता है? दिल्ली-NCR में और कहां-कहां रेव पार्टी कराई? पार्टी के लिए विदेशी लड़कियां कहां से बुलाई? सांपों का जहर उपलब्ध क्यों कराया? क्या आप नशा करने के आदी है? कौन-कौन सा नशा करते हैं?
हरियाणवी गायक का केस से कनेक्शन जुड़ा
बता दें कि नोएडा में रेव पार्टी करने, विदेशी लड़कियों के बुलाने और नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश समेत 6 नामजद आरोपी हैं। इस संबंध में सेक्टर 49 में केस दर्ज हुआ था, जिसे बाद में सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। 5 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ को केस में नामजद करके जेल भेज दिया है। आरोपियों से 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम (सांपों का जहर), 5 कोबरा, एक अजगर, 2 दो मंह वाले सांप और एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ। मामले में एल्विश की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं। वहीं केस में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines