Elvish Yadav Rave Party Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रेव पार्टी केस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, इस मामले की FSL जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसके मुताबिक नोएडा की रेव पार्टियों में यूज हो रहा जहर सांपों का ही होना पाया गया है। वहीं, इस मामले में एल्विश यादव सहित कई और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले की FSL जांच रिपोर्ट आने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
सौरभ गुप्ता ने दी जानकारी
एल्विश यादव रेव पार्टी केस की एफएसएल जांच रिपोर्ट आ गई है। जयपुर FSL जांच रिपोर्ट में सांपों के जहर के होने की पुष्टि हो गई है। बता दें कि इसकी जानकारी पीपल फॉर एनिमल नाम की संस्था में काम करने वाले सौरभ गुप्ता ने दी है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था में काम करने वाले सौरभ गुप्ता ने एनबीटी ऑनलाइन को जानकारी देते हुए कहा है कि नोएडा में जो रेव पार्टियां होती है और उनमें जिस जहर का यूज किया जाता है उसकी एफएसएल जांच रिपोर्ट आ गई है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Ishaan Khatter की ‘मिस्ट्री गर्ल’ Chandni Bainz? जिनके संग हो रही अफेयर की चर्चा
जांच रिपोर्ट में क्या?
जयपुर एफएसएल जांच रिपोर्ट की बात करें तो इसमें कोबरा करैत प्रजाति के सांप के जहर के होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि नोएडा में होने वाली रेव पार्टियों और क्लबों में इस तरह के जहर को सप्लाई किया जाता है। बता दें कि जब ये मामला सामने आया था तो नोएडा पुलिस ने जांच के लिए जयपुर एफएसएल को सांपों के जहर का सैंपल भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट में सांपों के जहर का होना पाया गया है। वहीं, इस पर सौरभ गुप्ता का भी कहना है कि इस तरह की पार्टियों में कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर यूज होता है।
नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की लिए ली जांच रिपोर्ट
बता दें कि अब इस मामले में आई एफएसएल जांच रिपोर्ट को नोएडा पुलिस ने ले लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सहित कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल है। अब जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट के बाद इस मामले में एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या अब एल्विश की गिरफ्तारी होगी?
क्या है मामला?
बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में जहरीले सांपों की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टियों वाले इस केस से एल्विश यादव का नाम जुड़ा था। इतना ही बल्कि यूट्यूबर के खिलाफ इस केस में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बताते चलें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्ता ने इसकी शिकायत की थी।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines