Elvish Yadav Kota Police: बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर नशीले पदार्थों की तस्करी से लेकर रेव पार्टी करने का आरोप है। शनिवार को उन्हें राजस्थान की कोटा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद छोड़ दिया गया। एल्विश को कैसे छोड़ दिया गया? इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर अब कोटा पुलिस का बयान सामने आया है।
एल्विश वॉन्टेड नहीं है
कोटा में एल्विश यादव की गाड़ी रोके जाने के प्रकरण पर डीएसपी कैलाश चंद्र ने कहा- ”राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते नाकाबंदी के दौरान रुटीन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पीबी नंबर (पंजाब नंबर) गाड़ी आई। उस कार में तीन-चार जने सवार थे।”
उनसे जब चैकिंग के दौरान बातचीत की गई तो उनमें से एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया। एल्विश के मामले में हमें पता चला कि नोएडा में कोई प्रकरण दर्ज है। ऐसे में हमने नोएडा में संबंधित थाने के डीसीपी और एसीपी से बात की तो उन्होंने बताया कि एल्विश वॉन्टेड नहीं है। उनके द्वारा बताया गया कि प्रकरण अभी जांच के दायरे में है। ऐसे में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद हमने उन्हें छोड़ दिया।
https://twitter.com/Elvish_Systum/status/1720858533913374792
एल्विश का राजस्थान पुलिस के साथ खड़े हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस और लोगों से घिरे हैं। एल्विश ने इससे पहले इस मामले पर अपनी सफाई जारी की थी। उन्होंने वीडियो रिलीज कर कहा था कि इस मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
https://twitter.com/DeviKaV86858132/status/1720857977782165961
क्या है पूरा मामला
दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को यहां से 5 कोबरा और सांप का जहर भी मिला। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में एल्विश यादव का नाम सामने आया।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines