Ek Villain Returns: बॉलीवुड स्टार्स जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) 29 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद से ही फैंस इसे देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। वहीं, फिल्म की रिलीज पर लोग इसे देखने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के मशहूर क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) ने अपना रिव्यू देते हुए फिल्म को ‘महाघटिया’ बता दिया है।
बताते चलें कि फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। मूवी को देखने के बाद से लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर-क्रिटिक कमाल राशिद खान ने भी फिल्म देख अपना रिएक्शन दिया है। केआरके (KRK) ने जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म को ‘महाघटिया’ बताया है। यहां तक की कमाल ने ये भी कह दिया है कि इस मूवी को देखना समय की बर्बादी मात्र है।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1552696510122524675
कमाल आर खान ने ट्वीट कर लिखा है,’पहली बार लड़ाई करने के लिए अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम आमने-सामने आते हैं और तभी इंटरवल हो जाता है। इसका मतलब साफ है कि ये समय की बर्बादी है। ये महाघटिया फिल्म है।’ एक्टर का पोस्ट सामने आने के बाद से ही छाया हुआ है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
केआरके के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा,’आपको सीक्वल में नहीं लिया इसका मतलब फिल्म घटिया है। वाह भाई…।’ दूसरे ने लिखा,’देशद्रोही से तो अच्छी ही होगी।’ दूसरी तरफ दर्शकों ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को शानदार बताते हुए 5 में से 3 रेटिंग दी है। ऑडियंस को फिल्म का डायरेक्शन, कहानी और स्टार्स की एक्टिंग सभी चीजें काफी पसंद आई हैं। फैंस के रिव्यू को देख ऐसा लग रहा है मानों फिल्म ‘पैसा वसूल’ है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines