Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, साल 2019 में एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल की डिमांड की गई और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी जल्द आने वाली है। वहीं, फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके कई टीजर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है।
Dream Girl 2 का नया टीजर रिलीज
अब एक बार फिर से आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का नया टीजर सामने आया है। साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर की रिलीज डेट को भी रिवील किया गया है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया टीजर कोई भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएगा। साथ ही इस नए टीजर में पूजा और रॉकी के बीच एपिक बातचीत होती नजर आ रही हैं।
रॉकी से बात करती नजर आई पूजा
बता दें कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के नए टीजर को आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष्मान, पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं। ये कहा जा सकता है कि पूजा के दीवानों की लिस्ट में रॉकी की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में दोनों के बीच एक अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है।
कैसा है टीजर?
साथ ही टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा यानी आयुष्मान को रॉकी की कॉल आता है, जिसमें वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसके जवाब में रणवीर कहते हैं कि मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो मेरी जानेमन…. जिसका जवाब देते हुए पूजा कहती है कि मेरे पास एक ही है मैं नहीं दूंगी। फिर रॉकी कहता है साड़ी नहीं तू चाहिए…. जिस पर पूजा कहती है कि पूजा एक त्यौहार है 25 को इस बार है… देखना मेरा पहला लुक ऑन 25 जुलाई। वहीं, फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
56 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines