Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है। फैंस में फिल्म के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट थी। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस मिक्स्ड रिव्यू मिला है।
इसी के साथ फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।
‘पूजा’ ने ओपनिंग डे पर ही ढाया कहर
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपयों की कमाई की है। फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है। वैसे तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘गदर 2’ ने तहलका मचा रखा है, लेकिन फिर भी ‘पूजा’ ने अपना जादू चला ही दिया है।
वीकेंड पर शानदार कमाई कर सकती है फिल्म
‘ड्रीम गर्ल 2’ की बॉक्स ऑफिस अच्छी शुरूआत को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर शानदार कमाई कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितना कलेक्शन कर पाएगी।
फिल्म की कहानी
इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का, करम, अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष करता नजर आ रहा है। साथ ही वो परी के प्यार में भी पालग होता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन परी के पिता शादी के लिए शर्ते रख देते हैं। इसके बाद करम पूजा बनकर इन परेशानियों का सामना करता है। साथ ही फिल्म में कॉमेडी भी है, जो आपको हंसा-हंसाकर पागल कर देगी।
‘ड्रीम गर्ल 2’ स्टारकास्ट
‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines