Most Profitable Movie On Diwali: दिवाली के मौके पर एक साथ दो मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और ‘भूल-भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। 1 नवंबर को अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म ने लोगों का इंतजार खत्म किया तो। उसी दिन कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भी धांसू एंट्री मारी है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के क्लैश से कहीं न कहीं कमाई पर असर पड़ना तो लाजमी है आज हम उस फिल्म के बारे में जान लेते हैं जो दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी हैं। ये भी खास बात है कि बाजीराव और मंजुलिका इनके करीब भी नहीं हैं।
सिंघम अगने ने की धमाकेदार ओपनिंग
अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पर धांसू एंट्री मारी है। हालांकि दोनों ही फिल्में बड़े बजट में बनी मल्टी स्टारर फिल्में हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम अगेन ने ओपनिंग डे पर 43.50 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली। लेकिन वीकेंड के मौके पर मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म और भी ज्यादा ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।
यह भी पढ़ें: Singham Again को लेकर Google पर सर्च हो रहे 5 सवाल, उनके जवाब भी जान लें
भूल भुलैया 3 ने भी दिखाया जलवा
वहीं बात कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की ‘भूल-भुलैया 3’ की करें तो इस फिल्म ने भी ओपनिंग डे पर 35.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि कहीं न कहीं ये सिंघम अगेन से पीछे रह गई। लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने दिवाली के मौके पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चलिए जान लेते हैं उस फिल्म के बारे में जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और वो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा हुआ है। लेकिन एक ऐसी फिल्म जिसका अभी तक किसी ने रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है वो है शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge)। ये फिल्म 29 साल पहले दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.5 करोड़ की भारी कमाई की और 1225% का मुनाफा कमाया। ऐसे में ये फिल्म वो बन गई जिसका अब तक कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन? टॉप 5 की लिस्ट में 5वां नाम चौंकाएगा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines