Diljit Dosanjh Concert: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ और उनका DIL-LUMINATI India Tour इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चे में है। दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटें हासिल करना इस वक्त सभी लोगों का ड्रीम है। किसी भी कीमत पर फैंस बस दिलजीत को अपनी आंखों के सामने परफॉर्म करते हुए देखना चाहते हैं। इसके लिए अब हर कोई जुगाड़ लगा रहा है। जिन लोगों को कॉन्सर्ट की टिकट्स नहीं मिल रही वो सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज पर हुआ ऐम्बर्रसिंग मोमेंट
अब दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाला शो के लिए तो फैंस को 26 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले उनके एक कॉन्सर्ट का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिलजीत का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस भी हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। साथ ही अगर ये वीडियो सिंगर तक पहुंच गया तो शरम की वजह से कहीं वो अपना ये कॉन्सर्ट ही न कैंसिल कर दें। अब इस क्लिप में ऐसा भी क्या है चलिए देखते हैं।
धड़ाम से गिरे सिंगर
बता दें, अब जो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से घूम रहा है वो कई साल पुराना है। इसमें दिलजीत दोसांझ और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) फैंस के लिए स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इन दोनों को फुल एनर्जी में देखा जा सकता है। ये दोनों सिंगर फेमस गाना ‘Lak 28 Kudi Da’ गा रहे हैं। स्टेज पर एक महिला भी खड़ी है और दिलजीत दोसांझ जमकर डांस कर रहे हैं और तभी वो धड़ाम से स्टेज पर गिर जाते हैं। इस ऐम्बर्रसिंग मोमेंट के बाद दिलजीत तुरंत खड़े होते हैं और फिर से वैसे ही परफॉर्म करना शुरू कर देते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 5 कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म, प्रीमियर से पहले देख लें लिस्ट
फैंस ने उड़ाया मजाक
ये वीडियो बेहद फनी लग रहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए लोग खूब मजे ले रहे हैं। कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ये दिलजीत दोसांझ के करियर का आखिरी डाउन फॉल था। तो कोई कह रहा कि अब दिलजीत का सिक्का चलता है, पहले वो सिक्के की तरह उछलते थे। एक कमेंट आया, ‘हनी पाजी बी लाइक- तू डांस कर मैं जरा साइड में जाके हंसकर आता हूं।’ कोई मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘Lak टूट गया।’ अब लोग इसी तरह से वीडियो देख मजाक बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines