Diljit Dosanjh: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने DIL-LUMINATI TOUR Year 24 के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। दिलजीत को पूरी दुनिया का प्यार मिल रहा है। उनके कॉन्सर्ट में जाने के लिए सभी अलग-अलग जुगाड़ लगा रहे हैं और टिकट हासिल करने के लिए कोई भी कीमत चुकाने तक को तैयार हैं। कई सालों बाद किसी सिंगर के कॉन्सर्ट को लेकर इतना क्रेज देखने को मिला है। इंडिया हो या फिर फॉरेन कन्ट्रीज दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी बाकी सेलेब्स से काफी ज्यादा दिखाई दे रही है।
दिलजीत दोसांझ स्टेज पर फिसले
वहीं, अब दिलजीत दोसांझ का उनके कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो गया है। उनके साथ एक बार फिर कॉन्सर्ट में बड़ा हादसा हो गया है। सिंगर को फिर स्टेज पर बुरी तरह से गिरते हुए देखा गया है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के साथ ये शर्मनाक घटना रविवार को हुई थी, जब वो अहमदाबाद में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। पंजाबी लुक में एक दम तैयार होकर दिलजीत परफॉर्म कर रहे थे। उनका एनर्जी लेवल काफी हाई था।
स्टेज पर कैसे आया तेल?
दिलजीत गाना भी गा रहे थे और ऑडियंस से इन्टैक्ट भी कर रहे थे, साथ ही डांस स्टेप्स भी कर रहे थे। इसी मल्टी टास्किंग के चक्कर में दिलजीत दोसांझ मुंह के बल गिर पड़े। एक्टर का अब ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वो कैसे गिरे? उनके गिरन का कारण उन्होंने खुद फैंस को बताया। दरअसल, जैसे ही स्टेज पर उनका पांव फिसला सिंगर ने खड़े होकर ऑर्गेनाइजर से कहा, ‘आप लोग जो ये फायर छोड़ते हो, मत छोड़ो। फिर तेल आता है यहां तक।’ हालांकि, दिलजीत को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपने फैंस को कहा कि वो ठीक हैं और इसके बाद उन्होंने दोबारा परफॉर्म करना शुरू कर दिया।
Diljit Dosanjh fell during his Live concert in Ahmedabad! Bro fell at the right lyrics "Hor Kisi te Dul gaya"!!
byu/TheCalm_Wave inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: वक्त के साथ कितनी बदल गईं ये 5 साउथ एक्ट्रेसेस? खुद से नहीं मिलता चेहरा
पहले भी स्टेज पर गिरने का रहा इतिहास
आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ स्टेज पर इस तरह से सबके सामने गिर पड़े हों। एक बार हनी सिंह के साथ परफॉर्म करते हुए वो ऐसे गिरे थे कि आज तक लोग वो नजारा भुला नहीं पाए हैं। उनका वो वीडियो इंटरनेट पर अभी भी मौजूद है और उस दौरान उनकी जमकर खिल्ली उड़ी थी। हालांकि, इस बार जब वो गिरे तो फैंस को उनकी चिंता हो गई है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि सिंगर ठीक हैं और जल्द ही मुंबई में भी परफॉर्म करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines