हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चाइल्ड आर्टिस्ट से करियर की शुरुआत, नानी के लिए बनाया गाना, TV की वो एक्ट्रेस, जिन्होंने 12वीं के एग्जाम देते हुए की थी शूटिंग

Digangana Suryavanshi Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. दिगांगना से जुड़े अपडेट्स के लिए फैंस बेकरार रहते हैं और एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं.

विज्ञापन
Digangana Suryavanshi. image credit- social media

Digangana Suryavanshi Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी को कौन नहीं जानता. दिगांगना सूर्यवंशी ने ‘वीरा’ बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई और वो अपने इस किरदार से पॉपुलर हो गईं. 15 अक्टूबर को दिगांगना सूर्यवंशी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं, जो शायद उनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे.

‘एक वीर की अरदास… वीरा’

दिगांगना सूर्यवंशी की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 15 अक्टूबर को 1997 में हुआ था. हिंदी के अलावा दिगांगना अपने तेलुगू किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं. स्टारप्लस के पॉपुलर शो ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ में दिगांगना ने ‘वीरा’ का किरदार निभाया था, जो बेहद पॉपुलर हुआ था. साल 2015 में दिगांगना को पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में देखा गया था, दिगांगना शो में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट थीं.

‘आई एम मिसिंग यू’ सॉन्ग

इसके बाद दिगांगना कई फिल्मों में भी नजर आईं और उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता. हालांकि, दिगांगना के लिए एक्टिंग का सफर आसान नहीं था बल्कि उन्होंने छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. महज सात साल की उम्र से ही दिगांगना ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. जब दिगांगना 14 साल की थी, सब उन्होंने ‘आई एम मिसिंग यू’ गाना लिखा था, जो उन्होंने अपनी नानी को डेडीकेट किया था.

2018 में किया था फिल्मी डेब्यू

दिगांगना से जुड़ा एक खास किस्सा ये भी है कि जब वो टीवी शो ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ की शूटिंग कर रही थीं, तब वो अपनी 12वीं क्लास के बोर्ड के पेपर दे रही थीं. इसके अलावा अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो दिगांगना ने ‘फ्राईडे’ और ‘जलेबी’ से डेब्यू किया था. दोनों फिल्में 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी. वहीं, अगर दिगांगना की तेलुगू फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में ‘हिप्पी’ और ‘धनुसु रासी नेयारगले’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- ‘मेरी जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आया…’, बॉलीवुड की इस हसीना पर हुआ था ‘काला जादू’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें