Dhurandhar 2 Story Facts: आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है. इस फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये तभी से दर्शकों के बीच छाई हुई है. इसका बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 237 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में 350 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके जरिए अक्षय खन्ना ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुरा ली. लेकिन, इसमें अभी कहानी अधूरी है. फर्स्ट पार्ट में रहमान डकैत का अंत दिखाया गया है. ऐसे में फिल्म का दूसरा पार्ट भी 19 मार्च, 2026 को आने वाला है. चलिए बताते हैं उन सवालों के बारे में, जो ‘धुरंधर 2’ के लिए क्यूरियोसिटी को बढ़ाते हैं.
रहमान डकैत को मारने के बाद रणवीर सिंह का आगे का मिशन
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में रहमान डकैत यानी की अक्षय खन्ना की कहानी को दिखाया गया था कि कैसे हमजा यानी कि इंडियन स्पाई बने रणवीर सिंह, रहमान डकैत का खात्मा करते हैं. लेकिन, फिल्म में ये नहीं बताया गया था कि आगे की कहानी क्या हो सकती है. ऐसे में ये बड़ी क्यूरियोसिटी होती है कि आगे की कहानी में क्या होने वाला है? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के आगे के मिशन की कहानी देखने के लिए मिलेगी, जिसमें कई पत्ते खुलते दिखेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘कमरिया के पीर’ से ‘घघरी’ तक, 2025 में यूट्यूब पर रहा 8 भोजपुरी सॉन्ग का बोलबाला, पवन सिंह या खेसारी, किसका दबदबा?
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की प्रेम कहानी क्या होगा अंत?
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में जहां एक तरफ रणवीर सिंह हमजा के रोल में रहमान डकैत की गिरोह में अपने मिशन को अंजाम दे रहे थे. वहीं, दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में सारा अर्जुन की एंट्री हो चुकी थी. फर्स्ट पार्ट में दोनों शादी कर चुके हैं. इसमें उन्होंने यालिना जमाली का रोल निभाया था. अब रणवीर तो इंडियन जासूस ठहरे और यालिना उनसे बेइंतहां मोहब्बत करती हैं इस वजह से शादी भी कर ली. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ में देखने के लिए मिलने वाला है कि इनकी प्रेम कहानी का क्या अंत होने वाला है.
‘धुरंधर’ में हमजा कौन है और जेल में क्यों था बंद, क्या है असली कहानी?
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का रोल हमजा का दिखाया गया है, जो रहमान डकैत की गिरोह में नाम बदलकर शामिल होता है. उनका हमजा नाम भी असली नहीं होता है, जिसके बारे में खुलासा फिल्म के आखिरी में होता है. वह जेल में बंद होते हैं और अजय सान्याल के रोल में आर माधवन उन्हें जेल से निकालकर मिशन पर भेजते हैं. फिल्म में उनका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी होता है. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ में ये भी क्लीयर हो जाएगा कि उन्हें जेल में क्यों बंद किया गया था. हमजा कौन है साथ ही रणवीर सिंह की असली कहानी क्या है?
यह भी पढ़ें: 4.5 करोड़ में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म, जिसने 100 करोड़ का किया बिजनेस; बॉक्स ऑफिस का बदला समीकरण
अर्जुन रामपाल के किरदार का खात्मा कब-कहां और कैसे?
वहीं, ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के बाद अर्जुन रामपाल का किरदार अभी जिंदा है. इसमें उन्होंने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है, जिसे 26/11 मुंबई हमले का मुख्य अपराधी दिखाया गया है. वही सारे षडयंत्र रचता है. ऐसे में इसकी कहानी भी पहले पार्ट में अधूरी होती है. फिल्म के सीक्वल में अब अर्जुन रामपाल के किरदार का खात्मा देखने के लिए मिलेगा कि उसका अंत कब-कहां और कैसे होगा.
जमील जमाली और संजय दत्त की दोस्ती हमजा के साथ कहां तक?
‘धुरंधर’ में देखने के लिए मिला था कि रहमान डकैत को मारने के लिए जमील जमाली यानी कि राकेश बेदी, एएसपी चौधरी बने संजय दत्त से हाथ मिला लेते हैं. रणवीर भी इनकी दोस्ती का हिस्सा होते हैं. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त के किरदार के अंत के साथ ही जमील जमाली और चौधरी की दोस्ती का भी सफर देखने के लिए मिल सकता है कि ये कहां तक चलेगा.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह या खेसारी लाल, किसकी ‘रंगबाजी’ में है दम? सेम टाइटल से वायरल हुआ दोनों स्टार्स का भोजपुरी सॉन्ग
क्या उजैर बलोच जान पाएगा हमजा की असलियत?
‘धुरंधर’ में भले ही रहमान डकैत की मौत हो जाती है लेकिन उसके गिरोह का एक और हिस्सा अभी बाकी है. जाहिर है कि उसके मरने के बाद उसका भाई उजैर बलोच सब कुछ हैंडल करेगा. वहीं, उसे अभी भी हमजा पर बहुत भरोसा है क्योंकि वह नहीं जानता है कि उसके भाई को मारने वाला हमजा ही होता है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ में देखना होगा कि उजैर बलोच यानी कि एक्टर दानिश, हमजा (रणवीर सिंह) की सच्चाई को जान पाते हैं या नहीं.
रणवीर सिंह के साथ आर माधवन का बॉन्ड
‘धुरंधर’ के फर्स्ट पार्ट में आर माधवन यानी कि अजय सान्याल को कम स्क्रीन स्पेस मिला है. वहीं, फिल्म के आखिरी में उनका रणवीर सिंह के साथ कनेक्शन दिखाया गया है. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ में देखना होगा कि उनके बीच क्या कनेक्शन होता है और दोनों का स्क्रीन स्पेस भी कितना होता है? कुल मिलाकर फिल्म की सीक्वल में दोनों स्टार्स के बीच का बॉन्ड देखने के लिए मिलने वाला है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines