Dhurandhar BOX Office Collection Day 10: आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को 10 दिन का वक्त हो गया है और फिल्म की धुआंधार कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. बल्कि मूवी ने दूसरे वीकेंड पर पहले से ज्यादा कमाई की. वहीं, रविवार यानी कि 10वें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. नॉर्थ से लेकर साउथ तक फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है. इसकी माउथ टू माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की कुल कमाई और कितने रिकॉर्ड्स तोड़े.
‘धुरंधर’ ने साल 2025 के आखिरी में बॉक्स ऑफिस पर रौनक ला दी है. बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बाढ़ आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद इसकी कमाई में हर दिन उछाल दर्ज की गई थी लेकिन पहले सोमवार को इसका कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी. मगर इसके अगले दिन से फिर से फिल्म ने बंपर कमाई की और अब महज 10 दिनों में ही ये 350 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.
यह भी पढ़े: ‘हमारे फिल्ममेकर इस तरह की फिल्म…’, पाकिस्तानियों ने की Dhurandhar की तारीफ, अपने निर्माताओं को कही ये बात
‘धुरंधर’ ने 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने दूसरे वीकेंड पर शानदार परफॉर्म किया है. दूसरे रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. 10वें दिन फिल्म ने 59 करोड़ का बिजनेस किया था, जबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत शुक्रवार को 32.5 करोड़ से की थी. वहीं, इसने नौवें दिन यानी कि दूसरे शनिवार को 53 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे वीकेंड की कमाई के बाद इसका कुल कलेक्शन 351.75 करोड़ हो चुका है.
‘धुरंधर’ की पहले हफ्ते की कमाई 200 करोड़ के पार
इसके साथ ही अगर ‘धुरंधर’ की पहले हफ्ते की कमाई के बारे में बात की जाए तो ये 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन, 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 27 करोड़, छठे दिन 27 करोड़ और सातवें दिन 27 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद इसकी पहले हफ्ते की कमाई 207.25 करोड़ तक पहुंच गई.
यह भी पढ़े: 2025 की IMDb लिस्ट में साउथ ने मारी बाजी, हाईएस्ट रेटेड फिल्म में बॉलीवुड की सिर्फ 1 मूवी
‘धुरंधर’ बनी दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार से रविवार तक महज तीन दिनों में 144 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया, जिसके साथ ही फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ समेत कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. कोई मोई के अनुसार, देखिए लिस्ट…
- छावा: 140.72 करोड़
- पुष्पा 2 (हिंदी): 128 करोड़
- स्त्री 2: 93.85 करोड़
- गदर 2: 90.47 करोड़
- एनिमल: 87.56 करोड़
- जवान: 82.46 करोड़
- बाहुबली 2: 80.75 करोड़
- सैयारा: 74.5 करोड़
- दंगल: 71.12 करोड़
10वें दिन ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को चटाई धूल
इतना ही नहीं, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 10वें दिन की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. देखिए लिस्ट…
- ‘जवान’ (31.8 करोड़ रुपये)
- ‘पठान’ (14 करोड़ रुपये)
- ‘एनिमल’ (36 करोड़ रुपये)
- ‘पुष्पा 2’ ( हिन्दी: 46 करोड़ रुपये)
- ‘बाहुबली 2’ (34.5 करोड़ रुपये हिन्दी में)
- ‘कांतारा: चैप्टर 1 (14.25 करोड़ रुपये हिन्दी में)
- ‘RRR’ (20.5 करोड़ रुपये)
यह भी पढ़े: 3 घंटे 32 मिनट की वो फिल्म, जिसने ‘कुली’ को भी दी पटखनी; बनी 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के पार ‘धुरंधर’
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड भी शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म ने 9 दिनों में 446.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ऐसे में अब 10वें दिन की कमाई के बाद माना जा रहा है कि फिल्म 520 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लेगी. 10 वें फिल्म की दुनियाभर की कमाई के बारे में बताया जा रहा है कि ये 110 करोड़ रुपये के करीब है.
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines