सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक धीरज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। धीरज कुमार के निधन से इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। परिवार से लेकर फैंस तक धीरज के निधन पर गहरा दुख जता रहे हैं। इस बीच अब धीरज कुमार के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि धीरज कुमार का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?
कब और कहां होगा धीरज कुमार का अंतिम संस्कार?
धीरज कुमार के अंतिम संस्कार की बात करें तो लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, धीरज का अंतिम संस्कार आज 16 जुलाई को होगा। धीरज का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे, मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। धीरज कुमार के घर की बात करें तो उनका घर सब टीवी लेन स्थित स्काई डेक बिल्डिंग, शबरी होटल, अंधेरी पश्चिम के पास है।
धीरज कोचर था असली नाम
धीरज कुमार की बात करें तो धीरज कुमार का असली नाम धीरज कोचर है। साल 1944 में 1 अक्टूबर को धीरज का जन्म हुआ था। धीरज इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने हमेशा ही अपने काम को बेहद सीरीयस तरीके से किया है। धीरज के काम को लोगों ने भी खूब प्यार दिया है। टीवी की दुनिया पर भी धीरज का जादू चला और उन्होंने टीवी पर भी राज किया।
कैसे गई धीरज कुमार की जान?
इसी के साथ अगर धीरज कुमार के निधन की बात करें तो निमोनिया के कारण धीरज को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, उनकी हालत ज्यादा खराब थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया या था। धीरज की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरज के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी ने धीरज की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी मांगी।
यह भी पढ़ें- Dheeraj kumar Death: धीरज कुमार के निधन पर पहली बार क्या बोला परिवार? 50 साल तक इंडस्ट्री में रहे एक्टिव
संबंधित खबरें
जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
4 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
7 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
34 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines