Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था. हीमैन के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा देश मायूस हो गया. हाल ही में हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें तमाम दिग्गजों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी थी. इस बीच अब हीमैन का एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो सकता है.
फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट के शूट का आखिरी वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट पर शूट के आखिरी दिन का है. इस वीडियो में धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं. वीडियो में हीमैन कह रहे हैं कि मैडॉक फिल्म्स का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत खुश हूं. फिल्म की टीम, कैप्टन बहुत शानदार हैं और फिल्म बहुत ही शानदार वे में पूरी हुई है.
क्या बोले धर्मेंद्र?
धर्मेंद्र ने वीडियो में आगे कहा कि मुझे लगता है कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों को ही फिल्म देखनी चाहिए. मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन है. आई लव यू ऑल, कुछ कहीं गलती हो गई है, उसके लिए क्षमा करना. इसके बाद वीडियो में हीमैन स्माइल करते नजर आते हैं.
यूजर्स ने दिया अपना-अपना रिएक्शन
अब धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है. वीडियो को देखने के बाद किसी ने इस पर दिल की इमोजी शेयर की, तो किसी ने हाथ जोड़ने वाली. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने-अपने मन की बात भी लिखी है.
24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था. धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारी से परेशान थे और इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भी एडमिट कराया गया था. धर्मेंद्र के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी, जिसके बाद देओल परिवार ने इसे खारिज किया और इसके बाद हीमैन का घर पर ही इलाज चला, लेकिन इसके बाद हीमैन ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था.
यह भी पढ़ें- Arjun Rampal-Gabriella Demetriades में कितना ऐजगैप? एक-दो नहीं इतने साल का है अंतर
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines