Dharmendra Latest News: बॉलीवुड के हीमैन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है. हर कोई एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. धर्मेंद्र की खराब तबीयत का हाल लेने के लिए सेलेब्स भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे, लेकिन किसी को भी धर्मेंद्र से मिलने नहीं दिया गया. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जानते हैं…
किसी को नहीं धर्मेंद्र से मिलने की परमिशन
अभिनेता धर्मेंद्र बीते कई दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक्टर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. अब अमर उजाला ने अभिनेता के परिवार से 20 साल से जुड़े शख्स से बात की है, जिन्होंने जानकारी दी है कि अभिनेता धर्मेंद्र को हॉस्पिटल के जिस कमरे में रखा गया है, वहां पर किसी और को जाने की परमिशन नहीं है.
सलमान-शाहरुख पहुंचे थे अस्पताल
सूत्र ने बताया कि उस कमरे में सिर्फ डॉक्टर्स जा सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि परिवार के लोग भी सिर्फ विंडो से ही उन्हें देख रहे हैं और उन्हें भी कमरे में जाने की इजाजत नहीं है. इसके अलावा सूत्र ने ये भी कहा कि बीती रात यानी सोमवार की रात को सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा भी कई सेलेब्स एक्टर का हाल लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन किसी को भी धर्मेंद्र से मिलने नहीं दिया गया.
देओल परिवार से मिलकर लौटे सेलेब्स
जानकारी मिली है कि हर किसी को देओल फैमिली से मिलकर ही वापस आना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि सुनने में ये भी आया है कि कुछ सेलेब्स ने पहले सनी और बॉबी को फोन किया था और एक्टर ने मिलने की परमिशन ली थी और इसके बाद ही वो हॉस्पिटल आए थे, लेकिन अस्पताल आने के बाद किसी को भी धर्मेंद्र से मिलने नहीं दिया गया.
हेमा मालिनी ने शेयर किया था पोस्ट
गौरतलब है कि बीते दिन से खबरें आ रही हैं कि धर्मेंद्र की हालत ठीक नहीं है. इसके अलावा एक्टर की डेथ रूमर्स भी फैल गई थी, जिन्हें खुद देओल परिवार ने खारिज किया था. हेमा मालिनी ने खुद पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि एक्टर रिकवर कर रहे हैं और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करें.
यह भी पढ़ें- जिस होटल में ठहरीं पवन सिंह की वाइफ, उस पर पड़ी छापेमारी, Jyoti Singh ने लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines