Ashwani Kumar: तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म पर लोगों ने अपनी राय भी देनी शुरू कर दी है। इस बीच अगर आप भी फिल्म देखने से पहले इसका रिव्यू करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं कि कैसी है धनुष की फिल्म ‘कुबेर’?
फिल्म की कहानी
शेखर और चैतन्य की लिखी ये कहानी एक बिजनेस टाइकून के नीरज मित्रा के बड़े सपने से शुरू होती है, जिसे बे ऑफ बंगाल में एक छिपा हुआ ऑयल रिजर्व मिला है। नीरज इस मौके को अपने पॉलिटिकल कनेक्शन के जरिए पैसा बनाने के सबसे बड़े मौके के तौर पर देखता है। इस प्लान पर अमल करने के लिए वो मोहरा बनाता है- एक्स सीबीआई ऑफिसर दीपक को, जिसे फर्जी करप्शन केस में जेल में भेजा जा चुका है और अब दीपक को मजबूरी में नीरज मित्रा की साजिश को पूरा करना है।
सीक्रेट मिशन को साइलेंटली पूरा करना है
इसके लिए दीपक पूरे हिंदुस्तान से भिखारियों का एक ग्रुप बनाता है, जो उसके सीक्रेट मिशन को साइलेंटली पूरा कर दें और इसी ग्रुप में है- देवा। देवा को खबर ही नहीं है कि वो किस साजिश का हिस्सा बन रहा है, लेकिन जब उसे पता चलता है तो फिर उसे मारने की कोशिश होती है। देवा वहां से तो भाग निकलता है और बचने की कोशिश में वो समीरा से टकराता है।
करप्ट सिस्टम से टकराने की कहानी
फिर शुरू होती है- सरवाइवल, भरोसे और ताकतवर करप्ट सिस्टम से टकराने की कहानी। इस कहानी में फायदे के लिए रिश्तों में धोखा है और लालच से भरी इस दुनिया में उम्मीद को मिला एक मौका भी है। कहानी की शुरूआत में कुबेरा की दुनिया और उसके किरदारों की कहानी बताने का स्ट्रेच पूरी तरह से सेट होने तक आपको जरा थकाता जरूर है, लेकिन प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में शेखर कम्मुला ने ऐसी सोशल कमेंट्री, डायलॉग्स, इमोशनल टेंशन को गूंथा है कि मजा आ जाता है।
कुबेरा की सबसे बड़ी हाईलाइट
फिल्म को एडिट पर जरा क्रिस्प किया जाता, तो कुबेरा की इंटेसिटी और भी ज्यादा बढ़ती है। दीपिका और देवा के बीच का रिश्ता कुबेरा की सबसे बड़ी हाईलाइट है और समीरा के किरदार को भी कम एक्सप्लोर किया गया है। कुबेरा की सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है। गोरिल्ला छाप अंदाज में सड़कों और गलियों की तंग भीड़ से लेकर, दूर-दूर तक फैले ऑयल रिंग्स तक के हर फ्रेम को निकेथ बॉम्मीरेड्डी के कैमरे ने बहुत खूबी से कैप्चर किया है।
स्टार्स ने किया कमाल का काम
धनुष के साथ कुबेरा की दुनिया को बसाने के लिए ऑर्ट टीम और मेकअप टीम ने जो काम किया है, उसके लिए तालियां बजनी चाहिए। रॉकस्टार DSP का बैकग्राउंड स्कोर शानदार है और गाने फिल्म में अपना असर छोड़ते हैं। धनुष ने कुबेरा में जान फूंक दी है, उन्हें देवा के किरदार में देखकर आपको अहसास ही नहीं होगा कि धनुष के राजा को देख रहे हैं। इस बेहतरीन परफॉरमेंस के चर्चे बहुत दूर तक होंगे।
कुबेरा को 3.5 स्टार
दीपिक के किरदार में ग्रेड शेड लिया हुआ डायमेंशन बताता है कि नागार्जुना ने इस किरदार के लिए हामी क्यों भरी… कमाल का काम। रश्मिका मंदाना के किरदार में करने के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन बावजूद इसके अपने लिमिटेड स्पेस में रश्मिका ने असर छोड़ा है। हांलाकि, ये लिमिटेड स्पेस जिम सरभ को भी मिला, लेकिन नीरज के किरदार में जिम ने कमाल कर दिया है। कुबेरा की कहानी गरीबी, पॉवर, धोखे की दुनिया में यकीन के जिंदा रहने की कहानी है, जो आपको बेहतरीन प्रेजेंटेशन और शानदार परफॉरमेंस के साथ निखरती है। कुबेरा को 3.5 स्टार।
यह भी पढ़ें- Tobias Jones कौन हैं? जिनसे ABCD एक्ट्रेस Lauren Gottlieb ने रचाई शादी
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines