Happy Birthday Dev Anand: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर और डायरेक्टर देव आनंद से जुड़े किस्से कौन नहीं जानता. हिंदी सिनेमा में देव आनंद का योगदान हमेशा याद किया जाएगा. 26 सितंबर को देव आनंद का बर्थडे होता है. इस मौके पर उनके चाहने वाले हमेशा ही उनके लिए दुआ मांगते हैं. इसलिए हम भी आज आपको उनसे जुड़े एक खास किस्से के बारे में बता रहे हैं. बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देव आनंद से जुड़ा ये किस्सा शायद बहुत कम लोग जानते होंगे.
खाना बनाने का शौक
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर देव आनंद हैं. देव आनंद साहब को अलग-अलग चीजों का बहुत शौक था. अभिनेता के इन्हीं शौकों में से एक था खाना बनाना. जी हां, देव आनंद को खाना बनाने का भी बेहद शौक था और वो भारतीय और विदेशी खाने की रेसिपी टाइम-टाइम पर बनाते रहते थे.
खुद ही किचन में जाया करते थे देव आनंद
देव आनंद के चाहने वालों की मानें तो उनसे जुड़े लोग बताते हैं कि जब देव साहब घर पर होते थे, तो वो खुद से ही किचन में जाकर खाना बनाया करते थे. देव आनंद ना सिर्फ भारतीय खाना बल्कि वो वेस्टर्न और इटालियन खाना बनाना भी पसंद करते थे. इसलिए अभिनेता कई बार पिज्जा और पास्ता जैसी चीजें भी बना लेते थे.
फिल्म ‘हम एक हैं’
हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर देव आनंद के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1946 में फिल्म ‘हम एक हैं’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि, अगर उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की पहली हिट फिल्म साल 1961 में आई थी, जिसका नाम ‘हम दोनों’ था. देव आनंद बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक थे. उनकी गिनती रोमांटिक हीरो में हुआ करती थी. उनका चार्म और अंदाज देखकर लड़कियां दिल हार जाती थी.
2011 में हुआ था निधन
देव आनंद को अपने फिल्मी करियर में शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, अपनी मेहनत और लग्न से उन्होंने वो मुकाम हासिल किया, जिसके वो हकदार थे और एक सुपरस्टार बनकर देश ही नहीं दुनिया में भी छा गए. आज भले ही देव आनंद साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी याद आज भी वैसी ही है. साल 2011 में 3 दिसंबर को देव आनंद साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
यह भी पढ़ें- Firoz Khan Birthday: बॉलीवुड के स्टाइल आइकन थे फिरोज खान, ये हैं उनके यादगार रोल्स
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines