Deepika Padukone On Nepotism: दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से कॉफी विद करण की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कॉफी विद करण में दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसको लेकर वह बहुत ट्रोल हुई हैं। इसके बाद अब दीपिका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेपोटिज्म (Deepika Padukone On Nepotism) पर बोलती नजर आ रही हैं। बता दें कि दीपिका के लिए भी बॉलीवुड का सफर आसान नहीं था, उन्होंने भी आउटसाइडर होने का दर्द झेला है। इस वीडियो में दीपिका काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं।
इसपर बात अब शुरू हुई है
दीपिका पादुकोण से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने एक आउटसाइडर होते हुए किस तरह डील किया? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था। दीपिका ने कहा, ‘किसी के लिए भी उस क्षेत्र में नाम और पहचान बनाना एक मुश्किल टास्क है, जिसमें उसके माता-पिता नहीं हों। हकीकत यह है कि अब भाई-भतीजावाद जैसी चीजों पर बात होनी शुरू हो गई है। यह एक नया चलन है लेकिन, यह पहले भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा। यही इसकी हकीकत है।’
यह भी पढ़ें: सुपरहिट फिल्म से डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा इन एक्ट्रेसेस का करियर, Bhumika से Anu तक इंडस्ट्री में हुईं गुमनाम
अपने दम पर किया सबकुछ
दीपिका आगे कहती हैं कि ‘प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सारी चीजों के साथ डील कर रही थी। मैं अपना घर छोड़कर एक नए शहर में शिफ्ट हो रही थी। मैं उस समय एक टीनेजर थी, जो अपनी फैमिली, फ्रेंड्स के बिना एक अनजान शहर में रहने के लिए आई थी। मुझे अपने खाने का, रहने का… इन सभी चीजों का ध्यान खुद ही रखना था। लेकिन मैंने कभी भी इसे बोझ की तरह नहीं लिया। मैंने अपने दम पर सब कुछ किया।
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘फाइटर’ है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसमें अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines