हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepika Chikhalia ने 4 साल तक घर पर नहीं मनाई दिवाली, RAMAYAN एक्ट्रेस का खुलासा

Deepika Chikhalia: एक टाइम ऐसा था जब दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) चार साल तक अपने घर पर दिवाली नहीं मना पाई थीं। आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन
Deepika Chikhalia

Deepika Chikhalia: हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली… हर किसी के लिए उत्साह, उमंग और उल्लहा लेकर आता है। इस त्योहार को हर कोई बेहद धूमधाम से मनाता है। हालांकि कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि वो अपने घर-परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाते। ऐसा ही कुछ हुआ था रामायण (Ramayana) में सीता के साथ। जी हां, दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) 4 साल तक अपने घर पर दिवाली नहीं मना पाईं थी। आइए जानते हैं क्यों?

दीपिका ने क्यों नहीं मनाई दिवाली?

दरअसल, एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने बताया कि वो चार साल तक अपने घर नहीं जा पाई और परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाई। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा तब हुआ था जब वो रामायण सीरियल की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त रामायण सीरियल की शूटिंग महाराष्ट्र बॉर्डर के पास उमरगांव में चल रही थी और शो की कास्ट और क्रू का घर लोकेशन से दूर था। इसलिए बार-बार वहां से घर आना-जाना नहीं हो पाता था।

सेट पर होती थी दिवाली

दीपिका ने आगे बताया कि उस वक्त सभी एक साथ रहते थे और शो की शूटिंग चार साल तक चली थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन या चार छुट्टियां ही ली थी और दिवाली के मौके पर वो घर नहीं जा पाती थी। उन्होंने कहा कि घर जाना मुश्किल होता था क्योंकि शेड्यूल बहुत बिजी होता था और इसलिए सभी सेट पर ही दिवाली मनाते थे।

विज्ञापन

7 दिन तक चली थी शूटिंग

इतना ही नहीं बल्कि दीपिका ने इसके आगे भी अपने सुपरहिट शो के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब शो में दिवाली का सीक्वेंस शूट हो रहा था, तो ये बिल्कुल आसान नहीं था और करीब 7 दिन तक इसकी शूटिंग चली थी। उन्होंने बताया कि हर रोज सेट को दिवाली के हिसाब से सजाया जाता था। स्टार और पूरी टीम मिलकर राम का नाम लेकर दीपक जलाते थे और फिर तब शूटिंग होती थी।

‘रामायण’ की तगड़ी फैन फॉलोइंग

गौरतलब है कि ‘रामायण’ टीवी के बेहद मशहूर शो में से एक है। इस सीरियल की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है। शो को दर्शकों का अलग ही लेवल का प्यार मिलता है। रामायण सीरियल में राम का रोल अरुण गोविल, लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी, सीता का रोल दीपिका चिखलिया, रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी, हनुमान का रोल दारा सिंह ने किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Arjun Pratap Bajwa कौन? जिन्हें बताया जा रहा Sara Ali Khan का रूमर्ड बॉयफ्रेंड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola