हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैंसर ने ली फेमस सिंगर की जान, David Johansen ने 75 साल की उम्र में तोड़ा दम

David Johansen Dies Due to Cancer: कैंसर के चौथे स्टेज ने मशहूर सिंगर की जान ले ली है। 75 साल की उम्र में गायक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर ने बेटी ने फैंस को ये दुखद खबर दी है। आखिर कौन हैं ये सिंगर, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
David Johansen Dies Due to Cancer

David Johansen Dies Due to Cancer: पंक रॉक म्यूजिक के दिग्गज और न्यू यॉर्क डॉल्स के लीड सिंगर डेविड जोहानसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो पिछले कुछ समय से स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे। जोहानसन के निधन से पंक रॉक संगीत जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

कैंसर से जूझते हुए अंतिम सांस ली

डेविड जोहानसन की बेटी ने शुक्रवार को उनके निधन की खबर दी। उनके मुताबिक, जोहानसन ने न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। डेविड जोहानसन, जो अपने स्टेज नाम बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से भी मशहूर थे, पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी बेटी ने इस बारे में पहले ही सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी कि उन्हें स्टेज 4 कैंसर था और इलाज के दौरान परिवार को काफी वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पंक रॉक संगीत का चमकता हुआ सितारा

विज्ञापन

डेविड जोहानसन को पंक रॉक संगीत का एक पिलर माना जाता है। न्यू यॉर्क डॉल्स के साथ उनके योगदान ने 1970 के दशक में पंक रॉक शैली को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। जोहानसन की आवाज और उनके संगीत ने पंक संगीत को न सिर्फ एक पहचान दी, बल्कि कई नई धारा को जन्म दिया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, खासकर मार्टिन स्कॉर्सेसे की डॉक्यूमेंट्री ‘पर्सनैलिटी क्राइसिस: वन नाइट ओनली’ में उनके म्यूजिक सफर को दिखाने के बाद तो उन्हें भुलाना नामुमकिन है।

बस्टर पॉइंटेक्सटर के रूप में नया अवतार

न्यू यॉर्क डॉल्स से अलग होने के बाद डेविड जोहानसन ने अपने संगीत सफर को नए अंदाज में जारी रखा। 1980 के दशक में उन्होंने खुद को बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से फिर से पेश किया और उनके फेमस गीत ‘हॉट हॉट हॉट’ ने उन्हें नई पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘द हैरी स्मिथ्स’ नाम का एक बैंड भी बनाया और ब्लूज व फोक संगीत की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन

सिनेमा में भी कदम

संगीत के अलावा डेविड जोहानसन ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। वो बिल मरे के साथ ‘स्क्रूज्ड’ फिल्म में दिखाई दिए और इसके साथ ही रिचर्ड ड्रेफस के साथ ‘लेट इट राइड’ जैसी कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें: Mika Singh ने Bipasa Basu पर लगाया संगीन आरोप, बोले- वो अपने वजह से घर पर बैठीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola