कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने की मांग को हवा दे दिया है। इस हमले के बाद न सिर्फ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाल’ को इंडिया में बैन किया गया, बल्कि अन्य पाकिस्तानी एक्टर्स, शोज और यहां तक कि पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को भी बैन कर दिया गया है। इस बीच दानिश तैमूर और सारा खान के नए पाकिस्तानी शो के टीजर ‘शेर’ पर बॉलीवुड फिल्म के एक सीन को कॉपी करने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक क्लिप शेयर कर रहे हैं, जिसका सीन ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से कॉपी बताया जा रहा है।
‘शेर’ का नया टीजर आया सामने
दरअसल, पाकिस्तानी एक्टर्स दानिश तैमूर और सारा खान के शो ‘शेर’ का नया टीजर सामने आया है। इस टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कई यूजर्स इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का एक सीन शेयर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तानी ड्रामा ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सीन को कॉपी किया है।
यह भी पढ़ें: Neha Kakkar ने मेलबर्न कॉन्सर्ट में किया था झूठा ड्रामा? आयोजकों ने किए चौंकाने वाले दावे
किस सीन पर लगा कॉपी का आरोप
सोशल मीडिया पर सामने आए ‘शेर’ के टीजर में आप देख सकते हैं कि दानिश तैमूर बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हैं। तभी उनके सामने सारा खान आ जाती हैं। दोनों ही एक-दूसरे के सामने बंदूक ताने हुए खड़े हैं। ये सीन देखने में बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसे फिल्म ‘राम-लीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के सामने बंदूक को लहराते हुए खड़े होते हैं।
यूजर्स ने बताया सस्ती कॉपी
उधर, वीडियो क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सीन कॉपी करने को बहुत सस्ता और बहुत करीब बताया है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सेकंड हैंड शर्मिंदगी भाई प्लीज।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान! कितना शर्मनाक है.. वह दानिश के साथ पाकिस्तानी रामलीला करने की कोशिश कर रहे हैं?? जिसके ना एक्सप्रेशन होते हैं ना एक्टिंग। तौबा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सस्ते रामलीला के नाम पर यह क्या है?’
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines