Daaku Maharaaj, Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उर्वशी को लेकर बातें होती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अब फिल्म ‘डाकू महाराज’ ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच अब उर्वशी फिल्म के ओटीटी पोस्टर रिलीज से गायब नजर आईं।
21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर मिलेगी ‘डाकू महाराज’
दरअसल, संडे को नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर डाकू महाराज का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया गया। इस पोस्टर में नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ तो नजर आए, लेकिन उर्वशी गायब थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि हम बस महाराज को प्रणाम कहना चाहेंगे, ‘डाकू महाराज’ देखें, 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 105+ करोड़ की फिल्म के पोस्टर से हटाई जाने वाली भारत की पहली महिला। दूसरे यूजर ने लिखा कि रानी उर्वशी भी पोस्टर में नहीं हैं । तीसरे यूजर ने कहा कि पहली भारतीय मुख्य अभिनेत्री जो अपनी फिल्म के पोस्टर पर नहीं दिखीं।
Daaku Maharaaj
क्या बोली पब्लिक?
एक अन्य यूजर ने कहा कि डाकू महाराज के नेटफ्लिक्स पोस्टर से हटाई गई पहली भारतीय महिला। एक और ने कहा कि लेकिन वो कहां है?? दिख नहीं रही। एक अन्य ने कमेंट किया कि उर्वशी नहीं दिख रही पोस्टर में? एक और ने कहा कि फिल्म का सबसे अच्छा प्रमोटर तो पोस्टर में भी नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि लेकिन मुख्य अभिनेत्री कहां है? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Daaku Maharaaj
12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म
गौरतलब है उर्वशी की ये फिल्म 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली और अब फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी
इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी में आपको एक ऐसे इंसान की कहानी देखने को मिलेगी, जो बेहद सिंपल लािफ जाती है। हालांकि, इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि वो एक खूंखार डाकू बन जाता है। फिल्म में आपको चंबल के बीहड़ इलाके भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा फिल्म का ‘दबिड़ी दबिड़ी’ गाना भी लोगों को खूब पसंद आया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ओटीटी पर क्या कमाल करती है?
यह भी पढ़ें- 2025 में Chhaava ही नहीं ये फिल्में भी हुईं 100 करोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर जमकर बरसें नोट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines