Cricketer Amir Hussain Lone Biopic: बायोपिक का ट्रेंड बॉलीवुड में कभी पुराना नहीं होता। जब-जब किसी खास शख्स की बायोपिक आई है तो फैंस के दिल के धड़कने जरूर बढ़ी हैं। ऐसे में सिनेमा लवर्स को अब अपना दिल थामकर बैठना चाहिए। क्योंकि अब एक मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक का ऐलान हो गया है। ये कोई आम क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि क्रिकेट जगत का ऐसा नाम हैं जिनकी दीवानी पूरी दुनिया है। इन्हें सबसे अलग बनाती है इनकी एक कमी जो उनकी खूबी बन गई है। बिना हाथों के बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले आमिर हुसैन लोन (Amir Hussain Lone) पर अब बॉलीवुड फिल्म बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘सोनू’ को मिल ही गया ‘टप्पू’, जल्द होगी TMKOC एक्ट्रेस की शादी
आमिर हुसैन लोन की बायोपिक का ऐलान
बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने खुद इस फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) से एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। फिल्म का पोस्टर भी अब सामने आ गया है। पोस्टर काफी दमदार है। इसमें आमिर दिखाई दे रहे हैं और पोस्टर पर बैट और बॉल भी बने हुए हैं। पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि क्रिकेटर के एक पैर में जूता है और एक पैर में कुछ भी नहीं है। दरअसल, आमिर हुसैन लोन अपने पैर से ही गेंदबाजी करते हैं ये पोस्टर यही दिखने की कोशिश कर रहा है।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1742450745239322787
कश्मीरी क्रिकेट सेंसेशन हैं आमिर
तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की बायोपिक की अनाउंसमेंट की गई है… #Aamir- कश्मीरी क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन लोन की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी- का ऐलान किया गया है… बायोपिक में आमिर के क्रिकेट क्रीज से आगे बढ़ने, जीत और इंस्पिरेशन के मोमेंट्स को दिखाया जाएगा जो सार्वभौमिक रूप से गूंजता है।’ ये फिल्म Big Bat Films प्रोड्यूस कर रही है। इसके अलावा फिल्म ‘Aamir’ को Mahesh V Bhatt ने डायरेक्ट किया है।
विक्की कौशल निभाएंगे क्रिकेटर का किरदार?
बता दें, कुछ समय पहले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इस फिल्म में काम करने की इच्छा पूरी दुनिया के सामने जताई थी। विक्की ने कहा था कि वो क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन लोन का किरदार निभाना चाहते हैं। ऐसे में अब फैंस के मन में भी यही सवाल होंगे कि क्या इस फिल्म में विक्की कौशल नजर आने वाले हैं या नहीं। तो बता दें, अभी तक फिल्म में ये रोल निभाने वाले एक्टर का नाम रिवील नहीं किया गया है। ऐसे में अभी भी नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब देखना होगा कि एक्टर का ये सपना सच होता है या नहीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines