हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कॉमेडियन Sunil Pal सच में हुए किडनैप या ड्रामा? पत्नी ने पोस्ट कर दिया रिएक्शन

Comedian Sunil Pal Wife Post: कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी ने उनके किडनैपिंग की खबर के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Sunil Pal Wife

Comedian Sunil Pal Wife Post: कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने सोशल मीडिया पर अपने पति की किडनैपिंग के बाद रिेएक्शन दिया है। सरिता पाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सुनील के बारे में अपडेट दिया है। साथ ही क्या कुछ कहा है सुनील पाल ने, चलिए आपको बताते हैं।

सरिता पाल ने दिया रिएक्शन 

सरिता पाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘सबकुछ ठीक है। सुनील जी भी ठीक है। जल्द ही इस पूरे मामले पर हम खुलासा करेंगे। एक बार पुलिस की तरफ से जांच पूरी हो जाए और एफआईआर वाली फॉर्मेलिटिज एक बार पूरी हो जाए। इस पर बात करेंगे।’ अब सरिता पाल के इस पोस्ट के बाद सवाल ये उठता है कि क्या वाकई सुनील पाल का किडनैप हुआ है या फिर ये एक सोचे-समझे प्लान के तहत किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल बीते मगंलवार शाम को खबर आई कि कॉमेडियन सुनील पास मिसिंग हैं। उनकी पत्नी सरिता सुनील पाल ने पुलिस में केस दर्ज करवाया और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले पर जल्द ही अपडेट देने की बात कही थी। इसके बाद रात तक पुलिस की ओर से बताया गया कि सुनील पाल मिल गए हैं और वो बिल्कुल ठीक हैं। पुलिस के इस बयान के बाद कॉमेडियन के चाहने वालों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ये भी खबर आई कि सुनील पाल ने खुद पुलिस को बताया है कि वो सुरक्षित हैं। उनका किडनैप हो गया था। अब कॉमेडियन का अपहरण आखिर किसने किया था, इसे लेकर फिलहाल कोई बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

सुनील पाल का करियर 

सुनील पाल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद उनके करियर ने एक नई दिशा ली। इसके बाद उन्होंने ‘हम तुम’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। सुनील पाल न सिर्फ बेहतरीन कॉमेडियन रहे हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता भी हैं। साल 2010 में उन्होंने अपनी खुद की फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ का निर्देशन किया, जिसमें जॉनी लीवर, राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा जैसे बड़े कॉमेडियन्स ने काम किया।

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन Sunil Pal का सनसनीखेज खुलासा, बोले-लापता नहीं किडनैप हुआ था

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola