कॉमेडियन कुणाल कामरा की राजनीतिक टिप्पणी ने सियासत में उबाल ला दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे बोल बोलने के बाद से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। बीते दिन शिवसैनिकों ने मुंबई के उस हैबिटेट होटल में तोड़फोड़ की जहां कॉमेडियन का ये शो हुआ था। फिलहाल कुणाल कामरा के विवादित बयान और शिवसेना की युवा शाखा के खिलाफ तोड़फोड़ के लिए मामला दर्ज हो चुका है। अब कॉमेडियन ने हैबिटेट होटल में हुई तोड़फोड़ की निंदा की है।
क्या बोले कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एंटरटेनमेंट वेन्यू सिर्फ एक प्लेटफार्म है। सभी तरह के शो के लिए एक जगह है। मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। न ही मैं क्या कहता हूं या क्या करता हूं, इस पर उसका कोई अधिकार या नियंत्रण है। न किसी राजनीतिक दल का। कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी वेन्यू पर तोड़फोड़ करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना टमाटर ले रहे ट्रक को पलटना क्योंकि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया।’
सर्कस का मजाक उड़ाना कानून के विरुद्ध नहीं
‘राजनीतिक लीडर्स मुझे सबक सिखाने की धमकी दे रहे’ को संबोधित करते हुए कॉमेडियन ने आगे लिखा, ‘भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हमारे अधिकार का इस्तेमाल सिर्फ पावरफुल और रईस लोगों की चापलूसी करने के लिए नहीं है। भले आज का मीडिया हमें इसके उलट विश्वास दिलाए। एक पावरफुल सार्वजनिक व्यक्ति की कीमत पर मजाक को बर्दाश्त नहीं कर पाने की अक्षमता मेरे अधिकार की प्रकृति को बदल नहीं सकती है। जितना मैं जानता हूं हमारे नेताओं और राजनीतिक प्रणाली के सर्कस का मजाक उड़ाना कानून के विरुद्ध नहीं है।’
मजाक से आहत होने पर तोड़फोड़ करना सही?
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपने खिलाफ की गई किसी भी वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस या कोर्ट का सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं लेकिन क्या कानून उनके खिलाफ निष्पक्ष और समान रूप से लागू होगा जिन्होंने तय किया है कि मजाक से आहत होने पर तोड़फोड़ करना सही है क्या? और बीएमसी के उन अनिर्वाचित सदस्यों के खिलाफ, जो आज बिना किसी पूर्व जानकारी के हैबिटेट पहुंचे और उसे तहस-नहस किया?’
कॉमेडियन ने आगे कहा कि ‘शायद अपने अगले शो के लिए मैं एल्फिन्स्टन ब्रिज या मुंबई में किसी दूसरे वेन्यू को सिलेक्ट करूंगा जिसे जल्द ही ध्वस्त करने की जरूरत है।’ गौरतलब है कि कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए ‘मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आए’ लाइन का यूज किया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines