1990s के दशक के फेमस एक्टर चंकी पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एक जमाना था जब स्क्रीन पर गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही है. दोनों स्टार्स कई फिल्मों में काम किया. चंकी ने साल 1986 में डेब्यू किया था और उन्हें पहलाज निहलानी ने लॉन्च किया था. इसके बाद 1993 में फिल्म ‘आंखें’ आई, जो उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी. उनकी फिल्मों और स्टारडम के बारे में तो हर कोई जानता है. लेकिन उनकी कंजूसी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है. ऐसे में चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
दरअसल, चंकी पांडे हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच…’ में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ गोविंदा भी पहुंचे थे. दोनों स्टार्स ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ खुलकर बात की थी और इस दौरान चंकी-गोविंदा ने शानदार किस्से भी सुनाए. इसी बीच बातचीत में एक्टर ने अपने एक्टिंग डेब्यू से लेकर कंजूसी के किस्से तक के बारे में बताया. चंकी ने बताया कि उन्होंने डेब्यू से पहले करीब 5 साल तक स्ट्रगल किया. इस पर गोविंदा ने मजाक में कहा था कि उन्होंने एक फिल्म छोड़ी और उन्हें ये मिल गई, जिसकी वजह से चंकी का डेब्यू हो पाया. इस पर एक्टर ने भी हामी भरी.
यह भी पढ़ें: ‘डीडीएलजे’ से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ तक, दिवाली पर टकराईं ये 7 बड़ी फिल्में, 6 मूवीज से शाहरुख खान ने किया रूल
4 साल का रहा चंकी पांडे का स्ट्रगल
चंकी पांडे ने बताया कि उनका चार साल का संघर्ष रहा है. उन्होंने इस बीच कोई सीरियल या फिर विज्ञापन में काम नहीं किया. उन्होंने पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बताया और कहा कि एक दिन उनकी मुलाकात पहलाज निहलानी से बाथरूम में हुई. उस वक्त चंकी अपनी ड्रॉस्ट्रिंग से जूझ रहे थे. तभी फिल्ममेकर अंदर आए और उनकी मदद की. इस पर उनकी बातचीत हुई तो डायरेक्टर ने बताया कि वह पहलाज निहलानी हैं. उनको यकीन नहीं हुआ कि जिसने गोविंदा को लॉन्च किया वही पहलाज हैं.चंकी पांडे ने खुद को इंट्रोड्यूस किया. इसके बाद फिल्ममेकर ने उन्हें ऑफिस आने को कहा और इसी तरह से उनकी पहली फिल्म मिली.
यह भी पढ़ें: ना कोई मूव्स, ना ही मटकाई कमर, अजय देवगन ने इन गानों में दिखाया उंगलियों का कमाल, हुक स्टेप हुआ हिट
खरीद लाए थे एयरपोर्ट डिस्प्ले मॉनिटर
इसके साथ ही चंकी पांडे ने अपनी कंजूसी के किस्से भी शेयर किए. उन्होंने शो ‘टू मच’ में बात करते हुए बताया कि एक बार वह सस्ते के चक्कर में एयरपोर्ट डिस्प्ले मॉनिटर खरीद लाए थे. एक्टर इस किस्से के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि उनकी पत्नी को 65 इंच का टीवी चाहिए था. फिर एक्टर ने एक टीवी लिया था लेकिन, उसमें रिमोट नहीं था. भावना ने जब रिमोट ढूंढा तो उन्हें मिला नहीं. उसमें आवाज भी नहीं आ रही थी. इसलिए स्पीकर लगवा लिए. बाद में एक्टर को पता चला था कि वो टीवी नहीं बल्कि एयरपोर्ट डिस्प्ले मॉनिटर खरीद लाए थे. वो ऐसा मॉनिटर था जो फ्लाइट शेड्यूल दिखाता है. क्योंकि वह सस्ता था इसलिए उसे वह अपने घर ले आए थे.
मंगवा लिया था अंडरवियर वाला केक
इतना ही नहीं, चंकी पांडे ने आगे अपनी कंजूसी का एक और किस्सा बताया. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी और कपड़े तक स्पॉन्सर्ड होते थे. उन्होंने अपनी नए साल की पार्टियां तक स्पॉन्सर्ड रखते थे. चंकी ने बताया कि नए साल ही नहीं बल्कि उनकी अपने जन्मदिन की पार्टियां भी स्पॉन्सर्ड थीं. एक्टर ने एक अंडरवियर ब्रैंड के बारे में बात करते हुए बताया कि एक पार्टी में वह सिर्फ अंडरवियर पहने हुए थे. यहां तक कि केक की बनावट भी अंडरवियर जैसी थी. उसे कोई खाना ही नहीं चाहता था.
यह भी पढ़ें: ‘तू ये नहीं करेगा…’, रजत बेदी से ‘राधे’ के सेट पर क्या बोले थे सलमान खान? कथित विवाद पर दी सफाई
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines