Christmas Movies: हर साल क्रिसमस पर कई फिल्में रिलीज होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाती हैं. इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ जाती हैं तो कुछ मुंह के बल आकर गिरती हैं. पिछले 5 सालों में बॉलीवुड में क्रिसमस के दिन 6 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें से 3 फिल्में डिजास्टर साबित हुईं तो वहीं 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इस साल भी क्रिसमस का दिन बॉक्स ऑफिस पर सूना नहीं गुजरेगा. इस साल कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज होने जा रही है. सबकी नजरें इस फिल्म पर बनी हुई है. चलिए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जो पिछले 5 सालों में क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं.
2024 और 2023 की फिल्में
पिछले साल 2024 में क्रिसमस के दिन वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज से पहले फिल्म की खूब चर्चा हुई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी. वरुण धवन की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके साथ ही साल 2023 में 2 फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इनमें एक शाहरुख खान की ‘डंकी’ थी तो दूसरी प्रभास की सालार थी.
यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना ने Drishyam 3 से किया किनारा! ‘रहमान डकैत’ ने आखिर किस वजह से छोड़ी अजय देवगन की फिल्म?
2022-2023 में किन फिल्मों ने दी थी दस्तक?
शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर अपनी जगह ब्लॉकबस्टर में दर्ज कराई थी. वहीं दूसरी ओर प्रभास की ‘सालार’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का बिजनेस किया था. साल 2023 का क्रिसमस डे बॉलीवुड के लिए सुपरहिट साबित हुआ था. वहीं साल 2022 में रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी थी.
2021 और 2019 में ये फिल्में हुई थी रिलीज
वहीं साल 2021 में रणवीर सिंह की 83 रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. कोविड की वजह से इस फिल्म को बहुत कम लोगों ने देखा, जिस वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी. वहीं इससे पहले साल 2019 भी बॉलीवुड के लिए काफी हिट साबित रहा था. उस साल अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की ‘गुड न्यूज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने Don 3 को मारी ठोकर! आखिर क्यों छोड़ी सुपरहिट फ्रेंचाइजी?
कार्तिक और अनन्या की फिल्म पर सबकी नजर
अब इस साल 2025 में सबकी निगाहें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ पर टिकी हुई है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म का ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और सोशल मीडिया पर भी फैंस इस रोम-कॉम फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. कल यानी 25 दिसंबर को फाइनली कार्तिक और अनन्या पांडे के फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines